बरेली

जनता की छोड़िए जनाब यहां तो पुलिस अपने अधिकारी को भी चूना लगा रही हैं…

एडीजी बरेली जोन प्रेम प्रकाश ने जब पुलिस से उन केस की जानकारी मांगी जिनका खुलासा नहीं हुआ, तो पुलिस ने कई अहम केस छिपाकर लिस्ट सौंपी।
2 min read
Mar 01, 2018
UP Police
UP Police

बरेली। पुलिस की कार्यप्रणाली पर अक्सर सवालियां निशान लगते रहते हैं जिसको लेकर समय समय पर पुलिस को सुधार के लिए दिशा निर्देश भी दिए जाते हैं। बावजूद इसके पुलिसकर्मी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बरेली पुलिस से जुड़ा हुआ है। यहां पर पुलिसकर्मियों ने अपने एडीजी को ही गुमराह कर उनसे चर्चित मर्डर केस छिपा लिए।

दरअसल पिछले दिनों एडीजी बरेली जोन प्रेम प्रकाश ने जिले के उन मर्डर केस जानकारी मांगी थी, जिनका पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। इसका उद्देश्य था कि इन केस पर फिर से काम किया जाए जिससे इनका खुलासा हो सके। एडीजी के आदेश पर बरेली पुलिस ने 17 केस एडीजी के सामने रखे। लेकिन चर्चित मर्डर केस छिपा लिए। पुलिस की इस कारगुजारी का पता लगने पर एडीजी ने जवाब तलब किया है।

इन केस को पी गई पुलिस
एडीजी प्रेम प्रकाश के निर्देश पर जिले के 17 पेंडिंग केस की सूची एडीजी कार्यालय भेज दी गई, जबकि शहर में सबसे चर्चित रहे आईवीआरआई प्रधान वैज्ञानिक दीपक शर्मा हत्याकांड को पुलिस छिपा गयी। इसके साथ ही हाफिजगंज के बीजमऊ गांव में हुए पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी की भी हत्या का मामला एडीजी के सामने नहीं लाया गया है। बारादरी में हुए डबल मर्डर और प्रेमनगर के हर्षित गुप्ता हत्याकाण्ड भी एडीजी से छिपाया गया, जबकि इन केसों का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।

ये मामले सौंपे गए एडीजी को

प्रेमनगर में अशोक कुमार विज हत्याकांड
आंवला में अपहरण के बाद सुभाष की हत्या
भोजीपुरा में तस्लीम की गोली मारकर हत्या
कैंट का शफी हत्याकांड
सुभाषनगर में अंजलि मिश्रा हत्याकांड
सीबीगंज में अज्ञात महिला की हत्या
बारादरी में अज्ञात महिला की बोरे में मिली लाश
इज्जतनगर में जगदीश की हत्या कर लाश छिपाई
बिथरी चैनपुर में अज्ञात युवक की हत्या
बहेड़ी में अज्ञात महिला का शव खेत में फेका गया
बहेड़ी में अज्ञात की लाश खेत में फेंकी गई
देवरनिया में अज्ञात महिला की हत्या
फतेहगंज पश्चिमी में अज्ञात युवक की हत्या
फरीदपुर में राजकुमारी की गला काट कर हत्या
फरीदपुर में विकास पटेल की हत्या कर लाश फेंकी गई
फरीदपुर में प्रेमपाल की हत्या
नवाबगंज में अज्ञात महिला की हत्या

Published on:
01 Mar 2018 10:30 am
Also Read
View All
उर्स-ए-रजवी में 1500 रजाकार संभालेंगे मोर्चा, 24 घंटे जायरीन की खिदमत में मुस्तैद रहेंगी टीमें

कांवड़ यात्रा के चलते बरेली में हर सोमवार और शनिवार को स्कूलों की होगी छुट्टी, कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम का बड़ा फैसला

मौलाना शहाबुद्दीन का आरोप, वक्फ बोर्ड की जमीनों में अरबों रुपये का घोटाला, बोले- कब्रिस्तान की जमीन पर सपा विधायक ने बनाई 3 मंजिला इमारत

बरेली में चीनी मांझे से कटी इंटर के छात्र की गर्दन, कोचिंग जाते समय हुआ हादसा, हालत गंभीर

पहली बार इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से चारों जिलों की 24 घंटे होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी, 14,969 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा