बरेली

बरेली पुलिस ने बदमाशों के गैंग का किया खुलासा, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

इन तीनों से पुलिस ने करीब सात लाख रूपये के जेवर,नगदी और बाइक बरामद की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2018, 10:45 AM IST
Bareilly police reveals thieves gang
बरेली पुलिस ने बदमाशों के गैंग का किया खुलासा, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

बरेली। पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बदमाशों के एक बड़े गैंग का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से चोरी और लूट का करीब आठ लाख रूपये का माल बरामद किया है। इस गैंग ने पिछले कुछ दिनों से बरेली पुलिस की नाक में दम कर रखा था और शहर में ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम दिया था।अब पुलिस ने इन बदमशों को गिरफ्तार कर राहत की सांस ली है।पुलिस की गिरफ्त में आए दो भाई सर्राफा का भी काम करते है।

बाइक से हुई पहचान

पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों ने कुछ दिन पहले इज्जतनगर इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो सीसीटीवी कैमरे में एक बाइक दिखी जिसके जरिए पुलिस अलीगंज के रहने वाले सर्राफ दिलीप वर्मा और उसके भाई दीपक वर्मा तक पहुंची। आपराधिक इतिहास वाले दोनों भाइयों से जब पूछताछ हुई तो उन्होंने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। जिसके बाद उनके एक और साथी सम्भल जिले के रहने वाले राजेंद्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों से पुलिस ने करीब सात लाख रूपये के जेवर,नगदी और बाइक बरामद की है।

खाली घरों को बनाते थे निशाना

पकड़े गए बदमाश खाली पड़े घरों को अपना निशाना बनाते थे। घर के बाहर पड़े अखबारों के से ये पता लगाते थे कि घर में कोई नहीं है और दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े गए बदमाशों की प्रेमनगर में ज्वैलरी की दुकान है और वो चोरी का माल अपनी दुकान में ही गला देते थे पुलिस अब इनके चौथे साथी की तलाश कर रही है।

Published on: