बरेली

सीबीगंज में कॉलोनाइजरों पर कहर बनकर टूटा बीडीए का बुलडोजर, 18 बीघा में बन रही अवैध कॉलोनी जमींदोज

अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बीडीए की सख्ती लगातार जारी है। मंगलवार को बीडीए की प्रवर्तन टीम ने सीबीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बंडिया में करीब 18 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया।
less than 1 minute read
Nov 04, 2025
Feature image

बरेली। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बीडीए की सख्ती लगातार जारी है। मंगलवार को बीडीए की प्रवर्तन टीम ने सीबीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बंडिया में करीब 18 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कॉलोनाइजर भाग खड़े हुए।

बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. ए मनिकंडन ने बताया कि किस्मत अली और साबिर अली नामक दो व्यक्तियों ने बिना बीडीए की स्वीकृति के खेत की जमीन पर प्लॉटिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने सड़कों की कटिंग, बाउंड्रीवॉल निर्माण और भूखंडों का चिन्हांकन कर कॉलोनी को बसाने की पूरी तैयारी कर ली थी। कॉलोनी में प्लॉट बेचने की भी कोशिश की जा रही थी। लेकिन जैसे ही बीडीए को इसकी भनक लगी, प्रवर्तन टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू कर दी।

सहायक अभियंता धर्मवीर, अवर अभियंता संदीप कुमार और प्रवर्तन दल की टीम ने भारी मशीनों की मदद से कॉलोनी की सड़कों और बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त कर दिया। टीम की मौजूदगी में पूरी कार्यवाही शांतिपूर्वक संपन्न हुई, हालांकि कुछ लोगों ने मौके पर विरोध करने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने संभाल लिया। बीडीए अधिकारियों ने बताया कि बिना मानचित्र स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लॉटिंग पूरी तरह अवैध है। ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर