बरेली

फतेहगंज पश्चिमी में बीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन अवैध कॉलोनियां ढहाईं, दो इमारतों पर लगी सील

बीडीए की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। टीम ने तीन अवैध कॉलोनियां ध्वस्त कर दीं और दो इमारतों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध प्लॉटिंग और बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण करते लोगों में हड़कंप मच गया।
less than 1 minute read
Oct 14, 2025
Feature image

बरेली। बीडीए की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। टीम ने तीन अवैध कॉलोनियां ध्वस्त कर दीं और दो इमारतों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध प्लॉटिंग और बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण करते लोगों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम चिटौली में पप्पू, शिव अवतार शर्मा और इंद्रजीत नाम के लोगों ने बिना बीडीए की अनुमति के कॉलोनी विकसित कर डाली थी। तीनों ने कुल करीब 11,500 वर्गमीटर क्षेत्र में सड़कें, बाउंड्रीवाल और प्लॉटों का चिन्हांकन कर कॉलोनी बनाना शुरू कर दिया था। शिकायत मिलने पर बीडीए की टीम मौके पर पहुंची और तीनों कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया।

इसी के साथ टीम ने बिना मानचित्र पास कराए किए जा रहे निर्माणों पर भी कार्रवाई की। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में दौलत राम गुप्ता और राजेश सिंह द्वारा व्यावसायिक व आवासीय इमारतों का निर्माण कराया जा रहा था। दोनों भवनों को बीडीए ने सील कर दिया। कार्रवाई बीडीए के अवर अभियंता संदीप कुमार, सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह और प्रवर्तन टीम की निगरानी में की गई।

बीडीए अधिकारियों ने कहा कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किसी भी तरह की प्लॉटिंग या निर्माण करना अवैध है। ऐसे निर्माणों को किसी भी समय तोड़ा जा सकता है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्लॉट या मकान की खरीद से पहले उसकी बीडीए से स्वीकृति जरूर जांच लें, वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है।

Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर