बरेली

बीएड काउंसलिंग: प्रथम चरण के बाद आधी से ज्यादा सीटें खाली

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आधी से ज्यादा सीटें खाली रह गईं। पहले चरण की काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन में करीब 95 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2019, 2:49 PM IST
BEd Counseling: More than half of seats are vacant after first phase
बीएड काउंसलिंग: प्रथम चरण के बाद आधी से ज्यादा सीटें खाली

बरेली। बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रथम चरण की काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शनिवार देर रात समाप्त हो गई। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आधी से ज्यादा सीटें खाली रह गईं। पहले चरण की काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन में करीब 95 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। अब च्वाइस लॉक करने के दौरान आई समस्याओं का निस्तारण करने के बाद रुहेलखंड यूनिवर्सिटी 18 जून को सीट अलाटमेंट जारी करेगा जिसके बाद अभ्यर्थी 19 से 21 जून तक कॉलेज में प्रवेश ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें

इस बार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी को मिली है। पहले चरण की काउंसलिंग छह जून को शुरू हुई थी। इसमें आठ जून तक 2. 12 लाख रैंक तक के अभ्यर्थियों को पंजीकरण कराने का मौका दिया गया था। प्रदेश भर के 2474 बीएड कॉलेजों में कुल 214775 सीटें उपलब्ध है और पहले चरण में करीब 95 हजार अभर्थियों ने ही पंजीकरण कराया है। जिसके कारण दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए आधी से ज्यादा सीटें खाली बची हुई हैं।

इस वर्ष जिन्होंने बीएड प्रवेश परीक्षा के साथ ही स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा दी है उनके सामने भी दिक्क्त आई है। तमाम छात्रों ने काउंसलिंग के दौरान अपना स्टेटस अपियरिंग भरा जबकि उन्हें पास भरना था। इसकी भी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायतें आईं है। अभी तमाम केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों के परीक्षा परिणाम अभी जारी नहीं हो सके हैं इस अभ्यर्थियों की समस्या का निस्तारण करते हुए इन्हे 28 जून से आठ अप्रैल तक होने वाली पूल काउंसलिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा। दूसरे चरण की काउंसलिंग 13 जून से प्रारम्भ होगी जिसमे पहले चरण के छूटे अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा।

Published on: