बरेली

कोर्ट में पेशी से पहले मौलाना के सीने में उठा दर्द, हाल बेहाल, कराया मेडिकल चेकअप, 27 को है हाजिरी

बरेली। 2010 के दंगे के मास्टर माइंड मौलाना तौकीर रजा खान के कोर्ट में पेश होने से पहले शनिवार रात को उनकी हालत बिगड़ गई। उनके सीने में तेज दर्द उठा। डाक्टरों से उनका मेडिकल चेकअप कराया गया। मौलाना दंगे के आरोपी हैं। उनके खिलाफ दो बार गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है। 27 मार्च तक उन्हें कोर्ट में पेश होना है। कोर्ट उन्हें जमानत देगा या जेल भेजेगा, ये सोचकर ही मौलाना की धड़कनें बढ़ी हुईं हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Mar 2024, 4:34 PM IST
maulana5577.jpg

शुभ चिंतकों ने जाना मौलाना का हालचाल

इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि संगठन प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान हार्ट के पेशेंट हैं। कुछ साल पहले हार्ट में रिंग पड़ चुका है। शनिवार रात अचानक उनके सीने में दर्द उठा और उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तत्काल निजी अस्पताल के डॉक्टर को दिखाया गया। उपचार मिलने के बाद से मौलाना तौकीर रजा खान के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। वहीं मौलाना की तबीयत खराब होने की जानकारी पर उनके शुभ चिंतकों ने हालचाल जाना।

कोर्ट में 27 को सरेंडर करेंगे मौलाना तौकीर रजा

वर्ष 2010 के बरेली दंगों के मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद मौलाना तौकीर रजा 27 को कोर्ट में सरेंडर करेंगे। इस संबंध में आइएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मौलाना ने कहते नजर आ रहे हैं कि वह कानून का पालन करने वाले हैं। हाई कोर्ट के आदेश पर वह कोर्ट में हाजिर होने जाएंगे।

Updated on:
24 Mar 2024, 4:34 PM IST
Published on: