बरेली

सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में ही भिड़े भाजपाई- देखें वीडियो

भारत के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बरेली में आयोजित रन फॉर यूनिटी (Run For Unity) के समापन पर भाजपा नेता फोटो खिंचवाने के लिए आपस में ही भिड़ गए,
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2018, 3:29 PM IST
Bharatiya Janta Party workers fight in Run for Unity
रन फॉर यूनिटी में ही भिड़े भाजपाई- देखें वीडियो

बरेली। सरदार पटेल जयंती (Sardar Ballabh Bhai Patel Jayanti) पर एकता के लिए निकाली गई रन फॉर यूनिटी (Run For Unity) में ही भाजपा के नेता आपस में भिड़ गए। ये झगड़ा कहीं और नहीं बल्कि सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के नीचे ही हुआ। run for unity में फोटो खिचाने के लिए तैयार भाजपा कालीबाड़ी मंडल के महामंत्री कन्हैया और सह मीडिया प्रभारी मनोज बैनर हटाने को लेकर आपस में ही उलझ गए और दोनों में विवाद हो गया देखते ही देखते भाजपा नेताओं में झगड़ा बढ़ गया जिसके बाद अन्य नेता भी बीच में आ गए। बाद में भाजपा के पार्षद मौके पर पहुंचे और उन्होंने झगड़ा कर रहे भाजपाइयों को शांत कराया।

कम्पनी गार्डन से शुरू हुई दौड़

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने हर विधानसभा में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया था। कैंट विधानसभा की दौड़ कम्पनी गार्डन से शुरू होकर पटेल चौक पर समाप्त हुई जहाँ पर भाजपा नेताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद जब मीडियाकर्मी फोटो ले रहे थे इसी दौरान बैनर हटाने को लेकर भाजपा नेता आपस में भिड़ गए।

केंद्रीय मंत्री भी पहुंचे

रन फॉर यूनिटी में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार भी शामिल हुए उन्होंने पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, हर्षवर्धन, देवेंद्र जोशी, पार्षद राजकुमार गुप्ता, संजीव सिंह, राज अग्रवाल, अनीस अंसारी, नरेश शर्मा समेत तमाम भाजपा के नेता मौजूद रहें।

Updated on:
31 Oct 2018, 3:29 PM IST
Published on: