बरेली

बरेली स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक में बड़े फैसले, अर्बन हाट टेंडर में संशोधन मंजूर

कमिश्नर सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में आरएफपी की शर्तों में बदलाव पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि सख्त नियमों के कारण पहले दो बार अर्बन हाट के संचालन के लिए कोई एजेंसी सामने नहीं आई थी। इस बार नियमों में बदलाव के बाद उम्मीद है कि उपयुक्त एजेंसी का चयन हो सकेगा।

less than 1 minute read
Mar 10, 2025

बरेली। बरेली स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी की बोर्ड बैठक सोमवार को कमिश्नर सभागार में आयोजित हुई। बैठक में अर्बन हाट के संचालन के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) में किए गए संशोधनों को मंजूरी दी गई। साथ ही स्मार्ट सिटी मिशन के दूसरे चरण में किए जाने वाले विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।

अर्बन हाट के टेंडर में संशोधन को मंजूरी

कमिश्नर सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में आरएफपी की शर्तों में बदलाव पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि सख्त नियमों के कारण पहले दो बार अर्बन हाट के संचालन के लिए कोई एजेंसी सामने नहीं आई थी। इस बार नियमों में बदलाव के बाद उम्मीद है कि उपयुक्त एजेंसी का चयन हो सकेगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के दूसरे चरण में विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई, जिसमें सफाई व्यवस्था और संसाधनों के विकास पर विशेष जोर दिया गया।

75 करोड़ के सर्कुलर इकोनॉमी प्रोजेक्ट पर एमओयू

सीईओ संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि जयपुर में आयोजित सिटी इन्वेस्टमेंट टू इनोवेट इंटीग्रेटेड एंड सस्टेन चैलेंज के तहत 75 करोड़ रुपये के सर्कुलर इकोनॉमी और एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन प्रोजेक्ट का एमओयू किया गया है। इसमें केंद्र सरकार 75 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराएगी। वहीं नगर निगम 12 करोड़ रुपये वहन करेगा। इससे थ्री आर (रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकल) को बढ़ावा दिया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार, बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए, बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read
View All
यूपी में 10वीं पास हो तो पढ़िए ज़रूर, पोस्ट ऑफिस ने खोल दिया नौकरियों का खजाना, बिना परीक्षा 28,740 सरकारी भर्तियां

बरेली हिंसा का आरोपी चूरन गैंग का खुलेआम ऐलान, “मेरा गुरूर सलामत रहे”, पुलिस बेबस, दबंग रील से दे रहे कानून को खुली चुनौती

सुपरफास्ट का दर्जा छीना, अब मेल-एक्सप्रेस बनेंगी गाड़ियां, कोहरा बना आफत, ट्रेन-बसें दोनों बेहाल

दो महीने पहले आईवीआरआई कर्मी से की थी लव मैरिज, फिर कर दी गला दबाकर हत्या, इस ज़िद पर अड़ी थी पत्नी, सास ससुर समेत आरोपी गिरफ्तार

योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने अविमुक्तेश्वरानंद पर बोला हमला, हम उन्हें शंकराचार्य नहीं मानते, गोकशी पर बड़ा बयान

अगली खबर