बरेली

ऑपरेशन नाकाबंदी में बड़ी कामयाबी: दो शातिर चोर दबोचे, 4.72 लाख के जेवर और बाइकें बरामद

एसएसपी अनुराग आर्य द्वारा जिले में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन नाकाबंदी' अभियान के तहत बारादरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 4.72 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, 22 सौ रुपये नकद और दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
1 minute read
May 14, 2025
Feature image

बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य द्वारा जिले में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन नाकाबंदी' अभियान के तहत बारादरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 4.72 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, 22 सौ रुपये नकद और दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

बारादरी पुलिस ने संजय नगर माधवबाड़ी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हजियापुर निवासी 22 वर्षीय सलीम पुत्र अलीम निवासी हजियापुर, और संजयनगर निवासी 20 वर्षीय हिमांशु भाटिया पुत्र बब्लू जोशी को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने प्रेमनगर क्षेत्र स्थित इंद्रानगर कॉलोनी में बीते 5 मई की रात चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

आरोपियों से ये सामान बरामद

आरोपियों के पास से दो जोड़ी सोने के टॉप्स, दो सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायल, चार चांदी के बिछुए, 2200 नकद और दो मोटरसाइकिल बरामद हुईं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 4.72 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए पहले छोटी-मोटी चोरियों में लिप्त थे, लेकिन बाद में उन्होंने बड़ी वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया।

पुलिस टीम में ये लोग शामिल

बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पाण्डेय, चौकी प्रभारी कुशलपाल सिंह, हेड कांस्टेबल आशीष कुमार व तेज सिंह और कांस्टेबल सिद्धांत चौधरी व रामपाल सिंह शामिल रहे। इसके अलावा गिरफ्तार आरोपी सलीम और हिमांशु पर पूर्व में भी चोरी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हैं। पुलिस अब उनके आपराधिक इतिहास की गहराई से जांच कर रही है। साथ ही जिन बाइकों की बरामदगी हुई है, उनमें से एक को आरिश लॉन के बाहर से चोरी किया गया था, जिसकी पुष्टि की जा रही है।

Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर