बरेली

रेलवे का बड़ा अपडेट… स्पेशल ट्रेन को नया ठहराव, कई ट्रेनों का रूट बदला, सफर से पहले जान लें ये अहम बदलाव, वरना पड़ सकते हैं परेशानी में

यात्रियों की बढ़ती भीड़ और संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। कई ट्रेनों में ठहराव बढ़ाया गया है, कुछ का रूट बदला गया है, वहीं प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की घोषणा की गई है। साथ ही नवरात्रि मेले को देखते हुए भी विशेष व्यवस्था लागू की गई है।

less than 1 minute read
Mar 19, 2026

बरेली। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। कई ट्रेनों में ठहराव बढ़ाया गया है, कुछ का रूट बदला गया है, वहीं प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की घोषणा की गई है। साथ ही नवरात्रि मेले को देखते हुए भी विशेष व्यवस्था लागू की गई है।

रेलवे ने 05741/05742 किशनगंज-लालकुआं-किशनगंज स्पेशल ट्रेन का ठहराव जनकपुर रोड स्टेशन पर देने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन निर्धारित तिथियों तक साप्ताहिक आधार पर संचालित हो रही है और सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा, बहेड़ी समेत कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

कानपुर ब्लॉक से ट्रेन संचालन प्रभावित

कानपुर में पुल पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे इज्जतनगर मंडल की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कासगंज-लखनऊ पैसेंजर अब लखनऊ की जगह कानपुर अनवरगंज तक ही संचालित होगी। इसके अलावा कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों का रूट बदला गया है, जिससे कई प्रमुख स्टेशनों पर उनका ठहराव अस्थायी रूप से नहीं रहेगा। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 10 प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। पदमावत एक्सप्रेस, अयोध्या-दिल्ली, आनंद विहार-गाजीपुर और वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे, जिससे यात्रियों को सीट मिलने में राहत मिलेगी।

नवरात्रि मेले के लिए विशेष ठहराव

नवरात्रि मेला को देखते हुए मैहर स्टेशन पर कई एक्सप्रेस ट्रेनों को पांच मिनट का ठहराव दिया गया है।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस, छपरा, रक्सौल, मुजफ्फरपुर, बनारस और सूरत से चलने वाली कई ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में यहां रुकेंगी, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। रेलवे के इन फैसलों से साफ है कि संचालन को बेहतर बनाने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने पर फोकस किया गया है। नए ठहराव, बदले रूट और अतिरिक्त कोच से आने वाले दिनों में यात्रियों को सफर में राहत मिलने की उम्मीद है।

Also Read
View All

अगली खबर