बरेली

लोकसभा चुनाव से पहले यहां भाजपा ने दिखाया दम, दर्ज की जोरदार जीत, समाजवादी पार्टी की निकली हवा

रामनगर ब्लॉक में हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को नहीं मिला कोई प्रत्याशी।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2018, 1:29 PM IST
Modi
Modi

बरेली। लोकसभा चुनाव 2019 अब करीब हैं। सभी पार्टियों ने अपना दमखम दिखाने के लिए अभी से रणनीति बनाना शुरू कर दी है। लेकिन बरेली के रामनगर ब्लॉक में हुए उपचुनाव में लोकसभा चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी की हवा निकल गई। दरअसल सपा की पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुराधा यादव के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव के बाद यहां पर चुनाव होना था लेकिन चुनाव में सिर्फ भाजपा के प्रत्याशी ने ही नामांकन कराया। जबकि सपा को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी ही नही मिला। इसके कारण समाजवादी पार्टी अपना प्रत्याशी ही नहीं उतार पाई। परिणामस्वरूप भाजपा के श्रीपाल सिंह को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुन लिया गया।

अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 56 सदस्यों ने किए थे वोट
रामनगर ब्लॉक प्रमुख पद पर सपा की अनुराधा यादव के खिलाफ भाजपा द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। भाजपा के बीडीसी सदस्य श्रीपाल सिंह ब्लॉक प्रमुख अनुराधा यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे। अविश्वास प्रस्ताव में 58 वोट पड़े थे, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 56 सदस्यों ने वोट किए थे। रामनगर ब्लॉक में कुल 80 बीडीसी मेम्बर हैं। अनुराधा यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद रामनगर ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान हुआ था, जिसमें भाजपा के श्रीपाल सिंह निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुन लिए गए।

सपा को नहीं मिला प्रत्याशी
उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को अंतिम समय तक ब्लॉक प्रमुख पद का कोई भी प्रत्याशी नहीं मिल सका और उसने भाजपा को वॉकओवर दे दिया। भाजपा की इस जीत से सपा की आपसी कलह एक बार फिर सामने आ गई। सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने बताया कि प्रत्याशी चयन की जिम्मेदारी पूर्व विधायक महिपाल सिंह को दी गई थी।

सपा की आपसी कलह आई सामने
रामनगर ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा की जीत से सपा की आपसी कलह एक बार फिर सामने आ गई है क्योंकि अविश्वास प्रस्ताव के सामने अनुराधा यादव के पति ने संगठन के नेताओं पर साथ न देने का आरोप लगाया था। वहीं जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव का कहना है कि विधानसभा चुनाव में इन्होंने भाजपा का साथ दिया था।

Published on: