बरेली

कैंट में हाइवे किनारे बाइक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, बेटा और पति गंभीर

महेशपुरा रेलवे फाटक पर एक फाटक खुलने के इंतजार में बाइक पर खड़े दंपति को पीछे से एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jan 2025, 2:26 PM IST
Feature image

बरेली। महेशपुरा रेलवे फाटक पर एक फाटक खुलने के इंतजार में बाइक पर खड़े दंपति को पीछे से एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका डेढ़ साल का बेटा और पति गंभीर रुप से घायल हो गये। दूसरे बाइक सवार युवक की भी हालत गंभीर है। तीनों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ससुराल के लौटते समय हुई घटना

सुभाषनगर क्षेत्र के करेली करगैना के रहने वाले 40 वर्षीय अब्दुल रज्जाक अपनी 35 वर्षीय पत्नी बरीसन और डेढ़ साल के बेटे के साथ बुधवार को ससुर की 20वें की फातिहा में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय महेशपुरा रेलवे फाटक खुलने का इंतेजार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनके टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति और बेटा गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों का रामगंगा पर केएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दूसरे बाइक सवार की हालत भी नाजुक

जिस बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मारी उसकी हालत भी गंभीर है, उसका इलाज भी अस्पताल में चल रहा है। अब्दुल रज्जक के परिजनों ने बताया कि दूसरी बाइक सवार युवक आईसीयू में भर्ती है। बचने की कम उम्मीद है। वहीं सुभाषनगर पुलिस का कहना है कि किसी की तरफ से भी तहरीर नहीं आई है। अगर तहरीर आती है तो उसके हिसाब से कार्रवाई होगी।