बरेली

भाजपा नेता को धमकी, थाने में घंटों चली पूछताछ, दो विधायक, जन प्रतिनिधि करते रहे पैरवी, चार घंटे बाद थाने से हुई रिहाई

बंगला खरीद के विवाद में रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी का मामला अब राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवशंकर शर्मा और उनके परिजनों से गाली गलौज की गई। उन्हें धमकी दी गई। भाजपा नेता की तहरीर पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अंकित लाल से पूछताछ की।
2 min read
Jul 30, 2025
Feature image

बरेली। बंगला खरीद के विवाद में रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी का मामला अब राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवशंकर शर्मा और उनके परिजनों से गाली गलौज की गई। उन्हें धमकी दी गई। भाजपा नेता की तहरीर पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अंकित लाल से पूछताछ की।

कैंट पुलिस ने बुधवार को इस मामले में नामजद सिविल लाइंस निवासी कैप्टन अंकित लाल से चार घंटे तक गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान अंकित लाल ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनाई जिसमें भाजपा नेता शिवशंकर शर्मा सहित दो जन प्रतिनिधियों को लेकर आपत्तिजनक व अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया था। क्लिप में जनप्रतिनिधियों को लेकर भद्दी गालियां दी गई थीं।

भाजपा नेता शिवशंकर शर्मा की ओर से एक विधायक ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत की। थाना पुलिस से भी पैरवी की। इसके बाद रंगदारी का मुकदमा अंकित लाल के खिलाफ थाना कैंट में दर्ज किया गया। अंकित लाल के समर्थन में दूसरे विधायक आ गए। उन्होंने भी पुलिस को काफी फोन किया।
कैंट थाने पहुंचकर पैरवी कर रहे थे। ऑडियो सुनने के बाद पुलिस ने फिलहाल अंकित लाल को छोड़ दिया, लेकिन मामले की जांच अभी जारी है।

पहले से दर्ज है मुकदमा, कार्रवाई लंबित

बता दें कि भाजपा नेता शिवशंकर शर्मा की पुत्रवधू की ओर से अंकित लाल के खिलाफ एक मामला पहले भी दर्ज कराया जा चुका है। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि उस पुराने मामले में अब तक कोई पुख्ता साक्ष्य सामने नहीं आए हैं और न ही वादी ने अपना बयान दर्ज कराया है, जिससे जांच आगे नहीं बढ़ सकी।

धमकी देकर रंगदारी मांगने का आरोप

शिवशंकर शर्मा ने कैंट थाने में तहरीर दी है कि मंगलवार शाम करीब 5:48 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को अंकित लाल बताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा कि "तूने जो बंगला खरीदा है, वो मैं लेना चाहता था। मैं बहुत दिनों से तेरी तलाश में हूं। उन्होंने कॉल काट दी लेकिन इसके बाद चार अलग-अलग नंबरों से लगातार धमकी भरे कॉल आने लगे। उनका आरोप है कि यह पूरा गिरोह संगठित है और पहले भी उनके परिवार को परेशान कर चुका है। अब ये लोग रंगदारी के लिए दबाव बना रहे हैं।

कैंट पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

तहरीर के आधार पर पुलिस ने अंकित लाल, खानचंद शर्मा, जे शर्मा और आशी भाटिया के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि ऑडियो क्लिप की सत्यता की जांच की जा रही है। साथ ही पुराने मामले की फाइल भी फिर से खोली गई है ताकि दोनों मामलों की समग्र जांच हो सके।

Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर