बरेली

बेटी के प्रेम विवाह पर भाजपा विधायक ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात- देखें वीडियो

BJP MLA की बेटी ने प्रेम विवाह के बाद जताया था जान का खतरा मीडिया में खबर चलने के बाद विधायक मीडिया के सामने आए और उन्होंने अपनी बात रखी।

2 min read
Jul 11, 2019
BJP MLA Rajesh Mishra gave big statement on Daughter's love marriage
बेटी के प्रेम विवाह पर भाजपा विधायक ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात- देखें वीडियो

बरेली। बेटी के दलित युवक से प्रेम विवाह के बाद भाजपा विधायक BJP MLA ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। विधायक का कहना है कि उनकी बेटी बालिग़ है और उसे अपने निर्णय लेने का हक है और मीडिया में जो उनके खिलाफ चल रहा है वो झूठ है।हमने और हमारे परिवार की तरफ से बेटी को कोई धमकी नहीं दी गई है।इसके साथ ही भाजपा विधायक ने कहा कि उनसे और उनके किसी भी आदमी से बेटी को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि वो अपनी विधानसभा में व्यस्त है और सदस्य्ता अभियान चला रहे हैं बेटी बालिग़ है और उन्हें निर्णय लेने का अधिकार है।वो जहाँ भी रहे खुश रहे। यहाँ आपको बता दें कि प्रेम विवाह के बाद विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा ने दो वीडियो वायरल कर अपने पिता से जान का खतरा बताया था। वही वीडियो के वायरल होने और मीडिया में खबर चलने के बाद विधायक मीडिया के सामने आए और उन्होंने अपनी बात रखी।

क्या था मामला
इज्जतनगर के रहने वाले एक युवक अजितेश कुमार की विधायक bjp mla A के बेटे से दोस्ती थी और उसका विधायक के घर आना जाना था। इस दौरान युवक की विधायक की बेटी से प्रेम संबंध हो गए और दोनों ने कुछ दिन पहले भाग कर चार जुलाई को प्रयागराज के मंदिर में शादी कर ली थी। गैर बिरादरी के युवक से प्रेम विवाह करने के बाद विधायक दोनों की जान के दुश्मन बन गए हैं और दोनों के पीछे अपने आदमी लगा दिए हैं। इस बात का खुलासा खुद विधायक की बेटी साक्षी ने दो वीडियो वायरल कर किया था । जिसमे उसने अपनी और अजितेश और अजितेश के परिजनों की जान का खतरा बताया है और किसी भी अनहोनी होने की सूरत में अपने विधायक पिता को जिम्मेदार बताया है।

हाईकोर्ट में भी लगाई अर्जी
विधायक BJP MLA की बेटी ने सुरक्षा के लिए इलाहबाद हाईकोर्ट में भी अर्जी लगाई है। जिस पर अब सुनवाई 15 जुलाई को होगी। फ़िलहाल अभी विधायक की बेटी और उसका पति भूमिगत है।

Published on:
11 Jul 2019 01:28 pm
Also Read
View All
पुलिस भर्ती परीक्षा देने जाना होगा आसान, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, रोडवेज दौड़ाएगा 125 अतिरिक्त बसें

Woman Murder: बरेली में ₹4500 के विवाद में खूनी खेल; बांके से महिला पर किया हमला, फिर ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

दुल्हन प्रेमी संग फरार तो बहन से रिश्ता जोड़ा, निकाह से पहले उसका भी निकला अफेयर, फिर चलीं बारात में लाठियां

बहेड़ी शुगर मिल की नीलामी पर राजनीतिक गर्म: सपा नेताओं ने खोला मोर्चा, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

युवक ने धर्म और नाम छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया; शादी के लिए कहा तो करने लगा ब्लैकमेल, पीड़िता ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार