बरेली

बीजेपी विधायक बोले ज्यादा परेशान किया तो कर लेंगे आत्महत्या

Bjp mla राजेश मिश्रा की बेटी ने अपने भाई के दोस्त से प्रेम विवाह कर लिया है और शादी के बाद उसने वीडियो वायरल कर अपने विधायक पिता और उनके साथियों से जान का खतरा बताया है।

2 min read
Jul 12, 2019
BJP Mla Rajesh mishra said that he will Commit suicide
बीजेपी विधायक बोले ज्यादा परेशान किया तो कर लेंगे आत्महत्या

बरेली। बिथरी चैनपुर के bjp MLA भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ़ पप्पू भरतौल ने कहा कि अगर उन्हें ज्यादा परेशान किया गया तो वो आत्महत्या कर लेंगे। एक न्यूज़ चैनल के लाइव कार्यक्रम में विधायक राजेश मिश्रा ने एंकर के सवाल के जवाब में फोन पर ये बात कही। विधायक का कहना है कि टीवी चैनलों पर चल रही खबरों से उनकी पत्नी इतनी परेशान हैं कि वो ख़ुदकुशी कर लेंगी। वो बीमार है और बेटी की वजह से इतनी दुखी हैं कि दवा लेने भी नहीं जा रही हैं। यहाँ आपको बता दें कि राजेश मिश्रा की बेटी ने अपने भाई के दोस्त से प्रेम विवाह कर लिया है और शादी के बाद उसने वीडियो वायरल कर अपने विधायक पिता और उनके साथियों से जान का खतरा बताया है।

ये भी पढ़ें

अजितेश पर भी लगाया आरोप
एक न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में आज bjp mla विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा अपने पति अजितेश के साथ मौजूद थी। बातचीत के दौरान फोन पर विधायक ने मीडिया से अपील की है कि उन्हें ज्यादा परेशान न किया जाए नहीं तो वो ख़ुदकुशी कर लेंगे। उन्होंने अजितेश पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि अजितेश की पहले ही किसी दूसरी लड़की से सगाई हो चुकी है।

ये भी पढ़ें

बेटी से कोई नाराजगी नहीं
चैनल में हुई बातचीत के दौरान विधायक पप्पू भरतौल को इस मामले में राजनितिक साजिश नजर आ रही है। वही उन्होंने कहा कि उनकी बेटी बालिग़ है और उन्हें बेटी से कोई नाराजगी नहीं है। बेटी जहाँ रहे खुश रहे और उनकी तरफ से बेटी की जान को कोई खतरा नहीं है।

Updated on:
12 Jul 2019 09:24 pm
Published on:
12 Jul 2019 06:56 pm
Also Read
View All
पुलिस भर्ती परीक्षा देने जाना होगा आसान, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, रोडवेज दौड़ाएगा 125 अतिरिक्त बसें

Woman Murder: बरेली में ₹4500 के विवाद में खूनी खेल; बांके से महिला पर किया हमला, फिर ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

दुल्हन प्रेमी संग फरार तो बहन से रिश्ता जोड़ा, निकाह से पहले उसका भी निकला अफेयर, फिर चलीं बारात में लाठियां

बहेड़ी शुगर मिल की नीलामी पर राजनीतिक गर्म: सपा नेताओं ने खोला मोर्चा, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

युवक ने धर्म और नाम छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया; शादी के लिए कहा तो करने लगा ब्लैकमेल, पीड़िता ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार