बरेली

दलित युवक से प्रेम विवाह करने पर विधायक पिता बने जान के दुश्मन तो बेटी ने हाई कोर्ट से मांगी सुरक्षा

BJP MLA की बेटी साक्षी मिश्रा ने चार जुलाई को प्रयागराज के मंदिर में शादी कर ली थी। इन्होने दो वीडियो वायरल किए है जिसमे उन्होंने विधायक से जान का खतरा बताया है। हाई कोर्ट ने भाजपा विधायक की बेटी की अर्जी को स्वीकार कर लिया है जिस पर आज सुनवाई होनी है।    

2 min read
Jul 11, 2019
BJP MLA's daughter asks for protection from Allahabad High Court
दलित युवक से प्रेम विवाह करने पर विधायक पिता बने जान के दुश्मन तो बेटी ने हाई कोर्ट से मांगी सुरक्षा

बरेली। बिथरी चैनपुर विधानसभा से bjp MLA भाजपा के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ़ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा ने दलित युवक से प्रेम विवाह करने के बाद सुरक्षा के लिए हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। इसके पहले विधायक की बेटी ने दो वीडियो वायरल कर अपनी और पति की जान को खतरा बताया था और बरेली के एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। अब साक्षी ने खुद को बालिग़ करार देते हुए हाई कोर्ट में सुरक्षा के लिए अर्जी लगाई है। हाई कोर्ट ने भाजपा विधायक की बेटी की अर्जी को स्वीकार कर लिया है जिस पर आज सुनवाई होनी है।

ये भी पढ़ें

बताया जान का खतरा
इज्जतनगर के रहने वाले एक युवक अजितेश कुमार की विधायक के बेटे से दोस्ती थी और उसका विधायक के घर आना जाना था। इस दौरान युवक की BJP MLA विधायक की बेटी से प्रेम संबंध हो गए और दोनों ने कुछ दिन पहले भाग कर चार जुलाई को प्रयागराज के मंदिर में शादी कर ली थी। गैर बिरादरी के युवक से प्रेम विवाह करने के बाद विधायक दोनों की जान के दुश्मन बन गए हैं और दोनों के पीछे अपने आदमी लगा दिए हैं। इस बात का खुलासा खुद विधायक की बेटी साक्षी ने दो वीडियो वायरल कर किया है। जिसमे उसने अपनी और अजितेश और अजितेश के परिजनों की जान का खतरा बताया है और किसी भी अनहोनी होने की सूरत में अपने विधायक पिता को जिम्मेदार बताया है।

ये भी पढ़ें

सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल

लड़के के दलित बिरादरी का होने की वजह से साक्षी के परिजन विवाह के लिए तैयार नहीं थे इस लिए दोनों ने घर से भाग कर प्रयागराज के मंदिर में शादी कर ली और किसी गुप्त स्थान पर चले गए हैं। इस दौरान इन्होने दो वीडियो वायरल किए है जिसमे उन्होंने विधायक BJP MLA से जान का खतरा बताया है। साक्षी के दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

Published on:
11 Jul 2019 12:02 pm
Also Read
View All
पुलिस भर्ती परीक्षा देने जाना होगा आसान, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, रोडवेज दौड़ाएगा 125 अतिरिक्त बसें

Woman Murder: बरेली में ₹4500 के विवाद में खूनी खेल; बांके से महिला पर किया हमला, फिर ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

दुल्हन प्रेमी संग फरार तो बहन से रिश्ता जोड़ा, निकाह से पहले उसका भी निकला अफेयर, फिर चलीं बारात में लाठियां

बहेड़ी शुगर मिल की नीलामी पर राजनीतिक गर्म: सपा नेताओं ने खोला मोर्चा, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

युवक ने धर्म और नाम छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया; शादी के लिए कहा तो करने लगा ब्लैकमेल, पीड़िता ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार