बरेली

पुलिस की सरपरस्ती में पशु तस्करी और सट्टेबाजी, भाजपाइयों ने सीओ के खिलाफ खोला मोर्चा

एसएसपी ने भाजपा नेताओं की शिकायत पर इस मामले में जांच के आदेश दिए है।

less than 1 minute read
Nov 21, 2018
BJP opened Front against CO anola on Animal smuggling and betting
पुलिस की सरपरस्ती में पशु तस्करी और सट्टेबाजी, भाजपाइयों ने सीओ के खिलाफ खोला मोर्चा

बरेली। नौकरशाही और भाजपा नेताओं के बीच टकराव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब भाजपा नेताओं ने सीओ आंवला आलोक अग्रहरि के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आंवला नगर पालिका के अध्यक्ष संजीव सक्सेना और सिंचाई मंत्री के स्थानीय प्रतिनिधि सुरेश पांडे ने एसएसपी से मिलकर सीओ आंवला पर भ्र्ष्टाचार के आरोप लगाते हुए उनकी शिकायत की है। भाजपा नेताओं का कहना है कि जो पुलिसकर्मी अवैध धंधे बंद करवाता है सीओ उसको हटवा देते है। एसएसपी ने भाजपा नेताओं की शिकायत पर इस मामले में जांच के आदेश दिए है।

सीओ पर लगे गंभीर आरोप

आंवला नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संजीव सक्सेना व सिचाई मंत्री के प्रतिनिधि सुरेश पांडेय का आरोप है कि जब से पीपीएस अफसर आलोक अग्रहरि आंवला सर्किल के सीओ बने है तब से क्षेत्र में पशु तस्करी , सट्टेबाजी समेत तमाम अवैध धंधे जमकर चल रहे है। सीओ उन सभी से पैसा लेते है। इतना ही नहीं आरोप ये भी है कि जो भी पुलिसकर्मी अच्छा काम करता है और अवैध धंधा करने वालों पर नकेल कसता है तो सीओ उसकी गलत रिपोर्ट एसएसपी को भेजकर उस पुलिस कर्मी को हटवा देते है। जिस वजह से आंवला की जनता सीओ की कार्यशैली से काफी नाराज है और वहां की जनता ने सीओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

सीओ बोले ये मानहानि है

वही जब सीओ आलोक अग्रहरि से उन पर लगे आरोपों के बारे में मीडिया ने सवाल किया तो वो तिलमिला गए और भागते नजर आये। काफी सवालो के बाद उन्होंने कहा की मै प्रॉपर चैनल आप लोगो को बताऊंगा ये सभी बाते निराधार है और मेरी मानहानि की जा रही है। ये सब जो हो रहा है वो गलत है।

Published on:
21 Nov 2018 01:12 pm