बरेली

देशभक्ति में ओतप्रोत हुई भाजपा, दो मंडलों में निकली तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस से पहले सोमवार को शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। भारतीय जनता पार्टी महानगर ने बांके बिहारी और टीवरीनाथ मंडलों में भव्य तिरंगा यात्राएं निकालीं। सफेद, हरे और केसरी रंग के झंडों से सजा माहौल, जगह-जगह पुष्प वर्षा और देशभक्ति गीतों के बीच यात्राओं का जोरदार स्वागत हुआ।

less than 1 minute read
Aug 11, 2025
तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा नेता (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। स्वतंत्रता दिवस से पहले सोमवार को शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। भारतीय जनता पार्टी महानगर ने बांके बिहारी और टीवरीनाथ मंडलों में भव्य तिरंगा यात्राएं निकालीं। सफेद, हरे और केसरी रंग के झंडों से सजा माहौल, जगह-जगह पुष्प वर्षा और देशभक्ति गीतों के बीच यात्राओं का जोरदार स्वागत हुआ। देशभक्ति गीतों और नारों से गूंजती इन यात्राओं ने लोगों में आजादी के पर्व को लेकर खास जोश भर दिया।

बांके बिहारी मंडल की तिरंगा यात्रा शहीद पंकज अरोड़ा चौक से शुरू हुई। भारत माता के जयकारों के बीच यात्रा भारत माता मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में महापौर डॉ. उमेश गौतम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद, अनिल कुमार एडवोकेट, श्रुति गंगवार, डॉ. विमल भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष मोहित अरोड़ा, देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, विक्रम शर्मा, विपिन भास्कर, अजय चौहान, राजकिशोर कश्यप, योगेश कुमार, अमन सक्सेना, सतीश कतिव, शशि सक्सेना और राजीव गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

टीवरीनाथ मंडल की तिरंगा यात्रा कोहड़ा पीर पेट्रोल पंप से रवाना हुई और सीआई पार्क में जाकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान भी जगह-जगह पुष्प वर्षा और नारेबाजी का सिलसिला जारी रहा। इसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामगोपाल मिश्रा, भाजपा नेता अनिल सक्सेना, महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडे, मंडल अध्यक्ष शिखा मल्होत्रा, योगेश अग्रवाल, सुशील गब्बर, मनोज कतिव, विशाल वर्मा, गौरव सक्सेना, शोभित अग्रवाल और मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Read
View All

अगली खबर