लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत पर तलाक पीड़ित महिलाओं ने ख़ुशी जाहिर की।
बरेली। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत पर तलाक पीड़ित महिलाओं ने ख़ुशी जाहिर की। तलाक पीड़ित महिलाओं के लिए मुहीम चलाने वाली निदा खान ने भाजपा की जीत पर ख़ुशी जताते हुए कहा कि जिन तलाक पीड़ित महिलाओं ने भाजपा का साथ दिया है ये उन सभी महिलाओं की जीत है और अब जब नई सरकार आएगी तो तलाक पीड़ित महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर अध्यादेश लाने के बाद तलाक पीड़ित महिलाओं को काफी राहत मिली थी और जब ये अध्यादेश क़ानून के रूप में आएगा तो तलाक पीड़ित महिलाओं को काफी राहत मिलेगी।
मंडल की सभी सीटों पर भाजपा को बढ़त
इस बार के चुनाव में मंडल की सभी पांच सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। पिछले चुनाव में बदायूं सीट हारने वाली भाजपा इस बार बदायूं सीट पर भी बढ़त बनाए हुए है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.