बरेली

लीलौर झील में शुरू हुआ नौका विहार, कैबिनेट मंत्री और डीएम ने लिया आनंद, पुल टूटा तो मची अफरा-तफरी

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को रामनगर स्थित ऐतिहासिक महाभारतकालीन लीलौर झील में नौका विहार की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना लंबे समय से उनका सपना था, जो अब पूरा हो गया है।

less than 1 minute read
Aug 16, 2025
कैबिनेट मंत्री और डीएम ने झील में बैठकर नौका विहार का आनंद लिया (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को रामनगर स्थित ऐतिहासिक महाभारतकालीन लीलौर झील में नौका विहार की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना लंबे समय से उनका सपना था, जो अब पूरा हो गया है।

नौका विहार से जहां सैलानियों को नया अनुभव मिलेगा, वहीं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मंत्री ने लोगों से अपील की कि झील की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इस मौके पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह भी मौजूद रहे। दोनों ने झील में बैठकर नौका विहार का आनंद लिया।

पर्यटन सुविधाओं का विकास होगा

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि दीपावली तक झील को पर्यटन के लिहाज से और आकर्षक बनाया जाएगा। इसके तहत गेस्ट हाउस, पार्क, लाइटिंग और पौधरोपण जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि झील को जिले का प्रमुख पर्यटन केंद्र बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

पुल टूटा, बाल-बाल बचे मंत्री व डीएम

नौका विहार की शुरुआत के दौरान झील तक जाने के लिए बनाए गए लकड़ी के पुल पर मंत्री और डीएम साथ-साथ जा रहे थे। तभी पुल की एक लकड़ी अचानक टूट गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि पुल की ऊंचाई कम थी, जिससे कोई घायल नहीं हुआ। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।

Also Read
View All

अगली खबर