बरेली

video: त्रिवेणी एक्सप्रेस में टीटी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

टीटी की वसूली का वीडियो भी यात्री ने बना लिया और वीडियो को वायरल कर दिया।
less than 1 minute read
Nov 01, 2018
 त्रिवेणी एक्सप्रेस में टीटी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
video: त्रिवेणी एक्सप्रेस में टीटी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

बरेली। त्रिवेणी एक्सप्रेस के टीटी का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया है। टीटी यात्री से स्लीपर में बैठाने के एवज में रूपये लेते हुए वीडियो में दिख रहा है। त्रिवेणी एक्सप्रेस बरेली से चलती है जिसमे टीटी रूपये लेकर यात्रियों को स्लीपर में बैठा देता था। बरेली से हरदोई जा रहे एक यात्री ने टीटी को रूपये देने का स्टिंग कर लिया और बाद में टीटी के वीडियो को वायरल कर दिया। वायरल वीडियो मुरादाबाद मंडल के डीआरएम और सीनीयर डीसीएम के पास भी पहुंचा।

ये भी पढ़ें

100 रूपये में बेच दी सीट

त्रिवेणी एक्सप्रेस के टीटी राजेश वर्मा त्रिवेणी एक्सप्रेस में चेकिंग कर रहे थे इस दौरान स्लीपर क्लास में सवार एक युवक की जब टीटी ने जांच की तो उसके पास हरदोई तक का वोटिंग टिकट था। जिस पर टीटी ने उसको कार्रवाई की धमकी दी जिसके बाद टीटी ने यात्री से 100 रूपये वसूल लिए। टीटी की वसूली का वीडियो भी यात्री ने बना लिया और वीडियो को वायरल कर दिया।

ये भी पढ़ें

टीटी हुआ सस्पेंड

टीटी की वसूली का वायरल वीडियो मुरादाबाद के डीआरएम और सीनियर डीसीएम विवेक शर्मा तक भी पहुंचा जिसके बाद रेलवे ने कार्रवाई करते हुए टीटी को सस्पेंड कर दिया।

ये भी पढ़ें

Updated on:
01 Nov 2018 09:10 am
Published on:
01 Nov 2018 09:10 am
Also Read
View All
उर्स-ए-रजवी में 1500 रजाकार संभालेंगे मोर्चा, 24 घंटे जायरीन की खिदमत में मुस्तैद रहेंगी टीमें

कांवड़ यात्रा के चलते बरेली में हर सोमवार और शनिवार को स्कूलों की होगी छुट्टी, कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम का बड़ा फैसला

मौलाना शहाबुद्दीन का आरोप, वक्फ बोर्ड की जमीनों में अरबों रुपये का घोटाला, बोले- कब्रिस्तान की जमीन पर सपा विधायक ने बनाई 3 मंजिला इमारत

बरेली में चीनी मांझे से कटी इंटर के छात्र की गर्दन, कोचिंग जाते समय हुआ हादसा, हालत गंभीर

पहली बार इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से चारों जिलों की 24 घंटे होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी, 14,969 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा