बरेली

शील चौराहे पर दबंगों ने की गुंडई, चाय पी रहे युवक पर कातिलाना हमला, बेरहमी से पीटा, आठ पर एफआईआर

थाना प्रेमनगर क्षेत्र के राजेंद्रनगर शील चौराहे पर चाय पी रहे युवक पर कुछ दबंगों ने अचानक हमला कर दिया। सिर पर वार से युवक लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2025, 9:17 PM IST
Feature image
आरोपी प्रिंस राज शुक्ला (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के राजेंद्रनगर शील चौराहे पर चाय पी रहे युवक पर कुछ दबंगों ने अचानक हमला कर दिया। सिर पर वार से युवक लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

बिसारगंज के गांव अतरछेड़ी निवासी विवेक विक्रम सिंह पुत्र मुनेन्द्र पाल सिंह वर्तमान में शास्त्रीनगर में रह रहे हैं। विवेक ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार को वह चाय पीने गए थे, तभी उन पर आरोपियों ने हमला कर दिया। हमला करने वालों में प्रिंस राज शुक्ला, प्रबल अग्निहोत्री, आयुष अग्रवाल, उधव सिंह, कार्तिक्य पटेल और समर्थजीत व दो अन्य अज्ञात लोग शामिल थे।

विवेक का कहना है कि सभी ने मिलकर उसके सिर पर वार किया, जिससे वह मौके पर ही खून से लथपथ हो गया। इसके बाद आरोपी धमकाते हुए वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार दिलवाया और पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।