शाही क्षेत्र में ताजिया निकालने के दौरान हुये पथराव और बवाल मामले में 50 से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी साउथ मानुष पारिक के नेतृत्व में पुलिस आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। इस मामले में करीब दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बरेली। शाही क्षेत्र में ताजिया निकालने के दौरान हुये पथराव और बवाल मामले में 50 से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी साउथ मानुष पारिक के नेतृत्व में पुलिस आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। इस मामले में करीब दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ताजिया निकालने के दौरान ढोल बजाने से मना करने पर आरोपियों ने साजिशन महिला से छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट और बवाल किया।
चेहरे पर डाल रहे थे लेजर लाइट, कस रहे थे फब्तियां
हिंदू समुदाय के पक्ष ने आरोप लगाया कि मीटिंग के बाद शुक्रवार रात आठ बजे एक महिला के चेहरे पर अब्दुल बार बार लेजर लाइट डाल रहा था। उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा था। वहां मौजूद हीरा लाल, रुपचंद्र, लालत प्रसाद, रेवीराम, मनोहर लाल समेत अन्य लोग बैठे थे। जब लेजर लाइट का विरोध किया तो अब्दुल गाली गलौज करने लगा। 50 से ज्यादा लोगों को बुलाकर ले आया। वहां लोगों से मारपीट करने लगे और लाठी-डंडे, लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गौसगंज गांव निवासी हीरा लाल पुत्र रामदयाल ने पुलिस को बताया कि ढोल बजाने के लिए मना करने पर अगले दिन मुस्लिम पक्ष ने कई लोगों के साथ मिलकर मीटिंग की।
उपद्रवियों से जान बचाकर भागे लोग
करीब 50 से लोग मारपीट करते हुए घरों के अंदर घुस आये। महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। किसी तरह से छत पर चढ़कर बराबर वाले घर में छिपकर जान बचाई। पुलिस ने इस मामले में 50 नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इन लोगों पर बलवे की रिपोर्ट दर्ज
अब्दुल पुत्र बाबू बक्श पुत्र निसार अली, इमरान पुत्र वावू हसन, मुख्तयार अली पुत्र फरीयाद अली, अब्दुल सलाम पुत्र वावू हसन, निजाकत अली पुत्र फरीयाद अली, इरफान पुत्र अनवर शाह, जीशान अली पुत्र शौकीन शाह, नासीर पुत्र फरीयाद अली, हसनैन पुत्र रिफत अली, असगर पुत्र जमील दिलशाद पुत्र नन्हू, राशिद पुत्र नवी अहमद, हसनैन पुत्र अल्लानूर, बख्तावर पुत्र झुन्डा शाह, मुस्तफा अहमद पुत्र इसरार अहमद, यासीन पुत्र सखावत, गुड्डू पुत्र शरीफ अहमद, राशिद पुत्र कादर अली, फईम पुत्र हनीफ, यूसुफ पुत्र मकसूद, मो हनीफ पुत्र वुद्धी, महवूव पुत्र मकसूद अली, तसलीम पुत्र अब्दुल समद, कादर अली पुत्र कासीम, आसिफ पुत्र अब्दुल समद, हनीफ पुत्र अब्दुल सईद, समीर पुत्र सरताज, रेहान पुत्र असलम, शौकीन पुत्र भिखारी शाह, मकसूद पुत्र धूमशाह, रहमान शाह उर्फ इसरत अली पुत्र बुन्दा शाह, इसरफ पुत्र बख्तावर अली, आसिद पुत्र बख्तावर अली, भूरा पुत्र बुन्दा शाह, रियासत पुत्र धूमशाह, रियासत अली पुत्र फरीयाद अली, फारूख अली पुत्र सूम अली, इरशाद पुत्र निसार अली, मो. नसीम पुत्र अनवार हुसैन, रेहान पुत्र रियासत, आलमगीर पुत्र इसरार अहमद, असपाक पुत्र फकरे आलम, असलम पुत्र फकरे आलम, उवैश पुत्र रियासत, आसिफ पुत्र भूरा, हसीन पुत्र चन्दा शाह, अपसार पुत्र जैनुल आवदीन, चन्दा शाह पुत्र संजव शाह, महमूद पुत्र अहमद बक्श और 10 से 15 लोग अज्ञात शामिल हैं।