बरेली

सर्राफ की हत्या का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, कुछ सेकेण्ड में ही हुई हत्या- देखें वीडियो

इस मामले में पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगा है जिसमे मर्डर की पूरी वारदात कैद है।
less than 1 minute read
Feb 07, 2020
सर्राफ की हत्या का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, कुछ सेकेण्ड में ही हुई हत्या- देखें वीडियो
सर्राफ की हत्या का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, कुछ सेकेण्ड में ही हुई हत्या- देखें वीडियो

बरेली। सुभाषनगर में सर्राफ की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमे दो बदमाश सर्राफ को गोली मारते दिख रहे हैं। सर्राफ की हत्या करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। छानबीन में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमे मर्डर की ये पूरी वारदात कैद है। पुलिस बदमाशों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए कर रही है ।वहीं पुलिस ने बदमाशों को ट्रेस कर लिया है जिनकी तलाश में लगातार दूसरे जनपदों में दबिश दी जा रही है।
सुभाषनगर के गणेशनगर इलाके में सर्राफ कमल वर्मा की कमल ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार रात सर्राफ की उस वक्त उसकी दुकान में गोली मार कर हत्या कर दी गई सर्राफ दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। इस मामले में पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगा है जिसमे मर्डर की पूरी वारदात कैद है। एसपी सिटी रविंद्र सिंह ने बताया सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक कर दिया गया है और आम जनता से अपील की जा रही है इस तरह के लोग दिखाई देने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें।सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Published on:
07 Feb 2020 05:26 pm
Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर