इज्जतनगर में महानगर इलाके में मंदिर जा रही एक महिला की चेन लूटकर बदमाश फरार हो गया। इस मामले में थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बरेली। इज्जतनगर में महानगर इलाके में मंदिर जा रही एक महिला की चेन लूटकर बदमाश फरार हो गया। इस मामले में थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी के जरिए बदमाश की पहचान करने में जुटी है। बदमाश की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है।
रात को आठ बजे हुई लूट की घटना
इज्जतनगर क्षेत्र स्थित महानगर कॉलोनी में रहने वाले कृष्ण कुमार की पत्नी अन्तिमा पटेल शुक्रवार शाम करीब आठ बजे कॉलोनी स्थित मंदिर में पूजा करने जा रही थीं। घर के कुछ दूर पहुंचने पर पीछे से बाइक पर आए एक बदमाश ने उनकी चेन तोड़ ली और फरार हो गया।
सीसीटीवी के जरिए बदमाश को पकड़ने की तैयारी में पुलिस
उन्होंने शोर मचाया तो कुछ लोगों ने पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो एक घर के बाहर लगे कैमरे में बदमाश की फुटेज कैद हो गई। अन्तिमा पटेल ने थाना इज्जतनगर में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश कर रही है।