
बरेली। पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता का दम दिखाया है। जनवरी माह में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 516 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर लिए। इन मोबाइलों की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल खो चुके लोगों को बड़ी राहत मिली है।
एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर पूरे जिले में अभियान चलाया गया। थानों के कंप्यूटर ऑपरेटर, साइबर टीम और जनपदीय सर्विलांस सेल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल और तकनीकी सर्विलांस के जरिए मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस की गई और एक-एक कर उन्हें बरामद किया गया। पुलिस टीमों की लगातार मेहनत ने यह संभव कर दिखाया।
बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित रविंद्रालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ट्रैफिक मो अकमल खान ने बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। महीनों से मोबाइल की तलाश में भटक रहे लोगों के चेहरों पर फोन मिलते ही खुशी साफ नजर आई। कई लोगों ने पुलिस का आभार जताया और अभियान की सराहना की।
इस शानदार प्रदर्शन के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने पांच थानों कैण्ट, शाही, अलीगंज, फतेहगंज पूर्वी और क्योलड़िया की साइबर सेल टीमों को 2000-2000 रुपये का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। एसपी ट्रैफिक मो अकमल खान का कहना है कि यह सम्मान पुलिसकर्मियों के मनोबल को और मजबूत करेगा।
सिर्फ जनवरी ही नहीं, बल्कि जनवरी 2025 से अब तक बरेली पुलिस 3648 गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है। इनकी कुल कीमत करीब 7 करोड़ रुपये आंकी गई है। लगातार हो रही बरामदगी से साफ है कि मोबाइल चोरी और गुमशुदगी के मामलों में पुलिस अब तेजी से एक्शन ले रही है।
Updated on:
04 Feb 2026 06:43 pm
Published on:
04 Feb 2026 06:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
