
बरेली। बीडीए ने शनिवार को शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान एक अवैध कॉलोनी को जमींदोज कर दिया गया, जबकि कई बिल्डर्स के बनाए ड्यूप्लेक्स मकानों पर सील लगा दी गई। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
बीडीए उपाध्यक्ष डॉ ए मनिकंडन के अनुसार, अमरजीत सिंह द्वारा भोजीपुरा थाना क्षेत्र में मार्डन विलेज नाम से करीब 3000 वर्गमीटर में बिना प्राधिकरण की अनुमति के कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां भूखंडों का चिन्हांकन कर सड़क और बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा था। बीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
अभियान के दौरान सोनू सिंह बिल्डर्स द्वारा लगभग 140 वर्गमीटर में बने ड्यूप्लेक्स भवन, सचिन बिल्डर्स के 160 वर्गमीटर में बने ड्यूप्लेक्स, राममूर्ति बिल्डर्स के 180 वर्गमीटर में निर्मित ड्यूप्लेक्स और इन्द्रजीत मेहता बिल्डर्स द्वारा करीब 1200 वर्गमीटर में बनाए गए 20 ड्यूप्लेक्स मकानों को सील कर दिया गया। सभी निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र के पाए गए।
कार्रवाई संयुक्त सचिव दीपक कुमार और विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। इस दौरान प्राधिकरण के अभियंता और प्रवर्तन टीम मौके पर मौजूद रही। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
बीडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण या प्लॉटिंग पूरी तरह अवैध है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों से अपील की गई है कि भूखंड या मकान खरीदने से पहले प्राधिकरण से मानचित्र की स्वीकृति अवश्य जांच लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
संबंधित विषय:
Published on:
07 Feb 2026 07:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
