बरेली

कांवड़ यात्रा में बवाल: मांस की दुर्गंध पर भड़के कांवड़िये, डीसीएम में लगाई आग, जाने फिर क्या हुआ

बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर गुरुवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया जब पटना देवकली मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों ने एक डीसीएम वाहन से मांस जैसी दुर्गंध आने पर उसे रोककर आग के हवाले कर दिया। घटना को लेकर मौके पर भारी तनाव रहा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले और कांवड़ियों को शांत कराया।

less than 1 minute read
Aug 07, 2025
डीसीएम में आग लगाते गुस्साए कांवड़िए (फोटो सोर्स: पत्रिका)

शाहजहांपुर। बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर गुरुवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया जब पटना देवकली मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों ने एक डीसीएम वाहन से मांस जैसी दुर्गंध आने पर उसे रोककर आग के हवाले कर दिया। घटना को लेकर मौके पर भारी तनाव रहा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले और कांवड़ियों को शांत कराया।

घटना जलालाबाद थाना क्षेत्र के कलान कस्बे के पास की है। शिवतेरस के अवसर पर बड़ी संख्या में कांवड़िये पटना देवकली मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान एक डीसीएम से संदिग्ध दुर्गंध आने पर कांवड़ियों ने उसे रुकवाने की कोशिश की, लेकिन चालक ने रफ्तार तेज कर दी।

कांवड़ियों ने वाहन का पीछा कर किसी तरह उसे रुकवाया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। वाहन में मांस होने की आशंका जताते हुए नाराज कांवड़ियों ने डीसीएम में आग लगा दी। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जल उठा। सूचना पर परौर और कलान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया। डीसीएम को सड़क किनारे हटवाया गया और मामले की जांच शुरू की गई।

सीओ जलालाबाद अजय राय ने बताया कि जांच में सामने आया है कि डीसीएम में मांस नहीं बल्कि भैंस के सींग भरे हुए थे। पशु चिकित्सक की रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार वाहन और बदबू के चलते विवाद हुआ, जिसके बाद अज्ञात लोगों ने वाहन को आग के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों में नाराजगी है कि यह वाहन तीन थाना क्षेत्रों को पार करता हुआ इस मार्ग तक कैसे पहुंचा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और चालक की तलाश की जा रही है।

Also Read
View All
शुद्ध सरसों के नाम पर बिक रहे मिलावटी तेल, फरीदपुर की तेल फैक्ट्री पर छापा, 22 हजार किलो से ज्यादा तेल जब्त, 31 लाख से अधिक का माल सीज

बरेली के इन बिल्डर्स के अवैध निर्माण पर बीडीए ने लगाई सील, एक कॉलोनी भी जमींदोज, जानें किन-किन पर हुई कार्रवाई

आवास विकास परिषद में खेल, बेटा बना सेटिंग मैनेजर करोड़ों के टेंडर रिटायर पिता की फर्म पर, बरेली से लखनऊ तक खलबली

बजट 2026-27 यूपी के लिए गेमचेंजर… विकास को मिलेगी रॉकेट रफ्तार, हाई स्पीड रेल से पूरे देश की धड़कन बनेगा प्रदेश: डॉ. महेंद्र सिंह

हाईवे पर ढाबे की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा… पुलिस ने मारा छापा, 3 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार

अगली खबर