बरेली

बरेली उत्तरायणी मेले में नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, दौरा टला, मायूस हुई लोकआस्था की पहाड़ी संस्कृति

बरेली क्लब मैदान पर मंगलवार से शुरू हुए 30वें उत्तरायणी मेले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित हो गया। उनके बरेली न पहुंच पाने के कारण मेले का उद्घाटन तय कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो सका। हालांकि, तीन दिवसीय यह मेला 13, 14 और 15 जनवरी तक अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जारी रहेगा।

less than 1 minute read
Jan 13, 2026

बरेली। बरेली क्लब मैदान पर मंगलवार से शुरू हुए 30वें उत्तरायणी मेले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित हो गया। उनके बरेली न पहुंच पाने के कारण मेले का उद्घाटन तय कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो सका। हालांकि, तीन दिवसीय यह मेला 13, 14 और 15 जनवरी तक अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जारी रहेगा।

उत्तरायणी जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित इस मेले में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराओं और लोककलाओं की झलक देखने को मिल रही है। मेला समिति के अध्यक्ष अमित पंत, महामंत्री मनोज पांडेय और कोषाध्यक्ष कमलेश बिष्ट ने बताया कि मेले में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक नि:शुल्क प्रवेश रखा गया है। उद्घाटन से पूर्व महापौर उमेश गौतम ने कोतवाली से रंगयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रंगयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मेला स्थल तक पहुंची, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकार लोगों के आकर्षण का केंद्र बने।

आयोजकों के अनुसार, मेले के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि शाम को डीडीहाट (पिथौरागढ़) के विधायक विशन सिंह चुफाल दीप प्रज्ज्वलन करेंगे। तीसरे दिन महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और नैनीताल सांसद अजय भट्ट के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। सांस्कृतिक प्रभारी पूरन दानू ने बताया कि इस बार उत्तराखंड सरकार की ओर से छह सांस्कृतिक टीमें मेले में प्रस्तुति दे रही हैं। मेला प्रभारी चंदन नेगी, प्रकाश पाठक और कैप्टन शेर सिंह अपनी टीम के साथ आयोजन को सफल और यादगार बनाने में जुटे हैं।

Also Read
View All
महाशिवरात्रि पर डीएम ने पत्नी संग किया जलाभिषेक… अलखनाथ–त्रिवटीनाथ में पूजा के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी ली कसौटी

रेलवे ट्रैक पर मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, सिर से बहा रहा था खून, पैर भी टूटा, हत्या या हादसा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

महाशिवरात्रि पर ‘हर-हर महादेव’ से गूंजी नाथ नगरी, आधी रात से ही शुरू हुआ जलाभिषेक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफआईआर पर बवाल, मंत्री बोले कोतवाल से तुझे ‘नौकरी करना सिखा दूंगा’, फिर भी नहीं हुआ सस्पेंशन, पुलिस ने हवा में उड़ाए तेवर

झुमका तिराहे पर विराजमान हुए नंदी… महाशिवरात्रि पर नटराज से लेकर नंदी तक होंगे भव्य आकर्षण

अगली खबर