बरेली

नागरिकता संशोधन बिल: विरोध में आई बरेलवी उलेमाओं की संस्था, सांसदों से की बड़ी मांग

उन्होंने सभी सेक्युलर पार्टियो से अपील की है को वो इस बिल को राज्यसभा में पास न होने दे।
less than 1 minute read
Dec 11, 2019
Feature image

बरेली। लोकसभा में पास होने के बाद नागरिकता संशोधन बिल आज राजयसभा में पेश होगा। राजयसभा में बिल पेश होने के पहले ही तमाम संगठन इस बिल के विरोध में आ गए हैं। बरेलवी उलेमाओं के संगठन तंजीम उलेमा ए इस्लाम ने भी इस बिल का विरोध किया है और राजयसभा सदस्यों से बिल के पक्ष में वोटिंग न करने की अपील की है। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन ने इस बिल को मुस्लिम विरोधी बताते हुए बिल का विरोध किया उनका कहना है कि इस बिल के पास होने से हिन्दू मुस्लिम के बीच नफरत बढ़ेगी।

मौलाना शाहबुद्दीन का कहना है कि इस बिल से हिन्दू-मुस्लिम के बीच नफरत बढ़ रही है। और देश में नफरत का माहौल पैदा किया जा रहा है। लोकसभा में बिल पास होने से मुसलमानों में ख़ौफ़ का माहौल है। ये बिल संविधान के भी खिलाफ है। इस बिल को इसलिए लाया गया है ताकि मुल्क में हिन्दू मुस्लिम के बीच जंग हो। उन्होंने सभी सेक्युलर पार्टियो से अपील की है को वो इस बिल को राज्यसभा में पास न होने दे।

Published on:
11 Dec 2019 11:06 am
Also Read
View All
उर्स-ए-रजवी में 1500 रजाकार संभालेंगे मोर्चा, 24 घंटे जायरीन की खिदमत में मुस्तैद रहेंगी टीमें

कांवड़ यात्रा के चलते बरेली में हर सोमवार और शनिवार को स्कूलों की होगी छुट्टी, कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम का बड़ा फैसला

मौलाना शहाबुद्दीन का आरोप, वक्फ बोर्ड की जमीनों में अरबों रुपये का घोटाला, बोले- कब्रिस्तान की जमीन पर सपा विधायक ने बनाई 3 मंजिला इमारत

बरेली में चीनी मांझे से कटी इंटर के छात्र की गर्दन, कोचिंग जाते समय हुआ हादसा, हालत गंभीर

पहली बार इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से चारों जिलों की 24 घंटे होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी, 14,969 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा