
बरेली। नगर निकाय चुनाव में जीते प्रत्याशियों के लिए मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। शपथ ग्रहण के बाद नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में बुधवार को लखनऊ में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के सभी मेयर, नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्षों, नगर आयुक्त के साथ ही तमाम अफसरों को लखनऊ बुलाया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने शहर की सरकार किस तरह काम करेगी, इसकी परीक्षा होगी।
योगी के सामने होगा इम्तिहान
कार्यशाला में बुलाए गए नेताओं और अफसरों का मुख्यमंत्री के सामने इम्तिहान होगा कि वो किस तरह से अपने अपने क्षेत्र को विकसित करेंगे। सीएम योगी सभी मेयर और अध्यक्षों से उनका विजन भी पूछ सकते हैं कि क्षेत्र के विकास के लिए उनका क्या प्लान है। इसके साथ ही सभी नेताओं और अफसरों को सीएम विकास के टिप्स भी देंगे।
इन समस्याओं से जनता को चाहिए छुटकारा
नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का मेयर बनने के बाद लोगोँ को उम्मीद जगी है कि जो काम पिछले कई साल में नही हुए वो अब होंगे क्योंकि भाजपा का मेयर होने के साथ ही केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। शहर के लोगों को कूड़े की समस्या, अतिक्रमण, जलभराव, अवैध डेयरी, टैक्स की विसंगितयों से छुटकारा दिलाना ये सभी बड़ी समस्या भाजपा के मेयर उमेश गौतम के सामने होंगी।
डिप्टी सीएम ने कहा कोई कमी नहीं होगी
बरेली क्लब के मैदान में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने बरेली पहुँचे प्रदेश के डिप्टी सीएम ने भी कहा कि बरेली के विकास के लिए कोई कमी नही होने दी जाएगी और मेयर उमेश गौतम का हर प्रस्ताव मंजूर होगा और बरेली के लिए धन की कमी नही होने दी जाएगी।
पहले भी की मुलाकात
नगर निकाय चुनाव के बाद भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जीत प्राप्त करने वाले मेयर से मुलाकात की थी लेकिन उसमें सिर्फ भाजपा के मेयर शामिल हुए थे लेकिन बुद्धवार को आययोजित हो रही कार्यशाला में सभी को बुलाया गया है।