बरेली

चाइनीज मांझे पर सख्ती, प्रशासन-पुलिस ने कसना शुरू किया शिकंजा, 8 मुकदमे, 13 गिरफ्तार, अब होगी ये कार्रवाई

बरेली में प्रशासन और पुलिस ने चाइनीज मांझे के कारोबार पर सख्त शिकंजा कसा है, 13 गिरफ्तार और 8 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं ताकि जानलेवा मांझा किसी भी हालत में बिकने न पाए।

2 min read
Feb 06, 2026

बरेली। चाइनीज मांझे का कारोबार रोकने के लिए बरेली प्रशासन और पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर शहर में सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा और ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों का मकसद सिर्फ चाइनीज मांझे की बिक्री और निर्माण को रोकना ही नहीं, बल्कि इसे बेचने वाले हर व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई करना है। अब किसी भी थाना क्षेत्र में मांझे की बिक्री पाए जाने पर संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जवाबदेह होंगे।

डीएम अविनाश सिंह ने यह भी साफ किया है कि चाइनीज मांझे की बिक्री या निर्माण की सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। पिछले 20 दिनों में 8 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 13 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पुलिस लगातार दुकानों, निर्माण स्थलों और बाजारों में छापेमारी कर रही है। एसएसपी अनुराग आर्य ने चेतावनी दी है कि शहर में किसी भी प्रतिबंधित मांझे की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हानिकारक सामग्री शामिल करने वाले किसी भी कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा।

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान तेज

शहरी इलाकों में सिटी मजिस्ट्रेट की टीम बाजारों और दुकानों की निगरानी कर रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस, तहसीलदार और जीएसटी अधिकारी मिलकर छापेमारी कर रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि किसी भी तरह का जानलेवा मांझा बाजार में न बिक सके।

पुलिस की कार्रवाई जारी, कारोबारियों पर शिकंजा

पुलिस ने अब तक शीशा लेपित और चाइनीज मांझे का कारोबार करने वाले 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि हर क्षेत्र के सीओ दुकानों और निर्माण स्थलों की नियमित जांच कर रहे हैं। अगर कोई प्रतिबंधित मांझा पाया गया तो सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी अनुराग आर्य ने साफ कहा कि मांझे में हानिकारक सामग्री डालना किसी को बख्शा नहीं जाएगा। कारोबारियों को चेतावनी दी जा रही है कि अगर वे इस नियम का उल्लंघन करेंगे, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही पुलिस जनता से अपील कर रही है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें।

चाइनीज मांझा अब मौत का कारण बन सकता है

प्रदेश के कई जिलों में पहले भी चाइनीज मांझे से हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है। योगी सरकार ने यह निर्देश दिया है कि चाइनीज मांझे से मौत होने पर हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। प्रशासन का मकसद है कि लोगों को जागरूक कर अनहोनी को रोका जा सके। बरेली प्रशासन और पुलिस का संदेश साफ है कि जानलेवा मांझा बेचने वाला कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा और हर क्षेत्र में सख्ती बढ़ाई जाएगी।

Also Read
View All
नहर विभाग की जमीन पर बने अवैध स्वीमिंग पूल पर गरजा बुलडोजर, 2016 से चल रहा था विवाद, अब हुई कार्रवाई

एसआरएमएस ट्रस्ट ने खरीदी विमको फैक्ट्री, बालीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना से जुड़ी हैं माचिस की यादें

रंगों से पहले रेलों में हाहाकार… ट्रेनों में ‘नो रूम’ की मार, मार्च के पहले हफ्ते तक कन्फर्म टिकट सपना, अब स्पेशल ट्रेनों पर टिकी निगाहें

भमोरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, फिर हुआ ये…

फ्लैशबैक रेस्टोरेंट की लिफ्ट बनी खौफ का पिंजरा, आधे घंटे तक फंसे रहे दस बच्चे, घबराहट और चीखों से बरपा हंगामा

अगली खबर