बरेली

Crime in bareilly: पूर्व फौजी को शरेआम गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

पूर्व फौजी की पत्नी ने गाँव के ही लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
Aug 02, 2019
Feature image

बरेली। जिले में आपराधिक वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र का है जहाँ पूर्व फौजी को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली सीने में लगी हुई है और उसे गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पूर्व फौजी की पत्नी ने गाँव के ही लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।

ये भी पढ़ें

सीने में लगी गोली
फतेहगंज पूर्वी के गांव कादरगंज में शुक्रवार को एक पूर्व फौजी वीरपाल के गोली लगने का मामला सामने आया है। वीरपाल के परिजनों का कहना है कि पैसों के लेनदेन के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। परिजनों का कहना है कि वीरपाल खेत पर गया हुआ था तभी गाँव के ही तीन लोगों ने उसे घेर कर गोली मार दी। गोली वीरपाल के सीने में लगी जिससे वीरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें

जांच के बाद होगी कार्रवाई

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामला पैसों के लेन-देन का है। एसपी ग्रामीण संसार सिंह का कहना है कि जिन लोगों से विवाद होना बताया जा रहा है वे सभ्रांत लोग बताए जा रहे हैं। वीरपाल ने सिर्फ 2 साल फौज में नौकरी की थी। वीरपाल गाव में ही रहता था इसके ऊपर मुकदमा भी दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच के बाद ही जो साक्ष्य निकल कर सामने आएंगे उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
02 Aug 2019 07:38 pm