बरेली

Crime news : बीच सड़क रेतने लगा गला, तमाशनबीन भीड़ बनाती रही वीडियो

बरेली में दुकानदारों के आपसी विवाद में एक युवक ने मौका मिलते ही दूसरे युवक को सड़क पर गिराकर ताबड़तोड़ चाकू से गर्दन पर वार करने लगा। इस घटना को देख लोग सकते में आ गए और भरे बाजार अफरा तफरी मच गई।

2 min read
Jun 27, 2024

बरेली में बीच सड़क पर गिराकर एक युवक का गला रेतने का वीडियो सामने आया है। वारदात बारादरी थाना क्षेत्र के बनखंडी नाथ मंदिर रोड की है। आरोप है कि मोमोज का ठेला लगाने वाले रिंकू का पास में रहने वाले मोहम्मद शफीक से विवाद हुआ।

इसके बाद रिंकू ने सड़क पर गिराकर शफीक पर चाकू से हमला कर दिया। रिंकू दुकान के सामने शफीक को सड़क पर गिरा देता है। फिर उसकी पीठ पर बैठकर चाकू से गर्दन रेतने लगता है। भीड़ तमाशा देखती रहती है किसी ने बचाने की जरूरत न समझी। शफीक के परिवार वालों ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है। हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में बुधवार रात बीच सड़क पर गिराकर युवक की गर्दन पर चाकू से वार किया गया है। गर्दन पर चाकू से हमला करते का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मौके पर कई लोग रात के समय पास में खड़े हुए हैं। यह लोग बचाने का प्रयास नहीं कर रहे, और हमलावर युवक पर लगातार वार करता दिख रहा है। आरोपी ने बीच सड़क पर युवक की गर्दन काट दी। पुलिस ने बताया कि मोमोज का काम कर रहे रिंकू की शफीक से कहासुनी हुई।

कहासुनी के बाद दोनो में लड़ाई हुई। आरोपी रिंकू ने शफीक की गर्दन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में निजी मेडिकल कालेज में कराया भर्ती कराया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी रिंकू की तलाश कर रही है।बारादरी थाना पुलिस क्षेत्र के वनखंडी नाथ मंदिर रोड पर हुई हुई घटना के चश्मदीद से भी जानकारी कर रही है।

इंस्पेक्टर बारादरी ने बताया कि घायल युवक से भी जानकारी ली जा रही है। इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं आई है, पुलिस पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। वीडियो बनखंडी नाथ मंदिर रोड का है।

Updated on:
27 Jun 2024 04:22 pm
Published on:
27 Jun 2024 10:36 am
Also Read
View All

अगली खबर