बरेली

डॉन सर्विस से रोशन हुआ शहर, ‘जी उठे मसीह’ के संदेश में डूबा इंग्लिश मेथोडिस्ट चर्च, गूंजे स्तुति गीत

पुनरुत्थान का संदेश, उम्मीद की लौ और आस्था का सैलाब। ईस्टर के पावन मौके पर रविवार सुबह बरेली का इंग्लिश मेथोडिस्ट चर्च आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। सूरज की पहली किरण के साथ हुई डॉन सर्विस ने यह संदेश दिया कि प्रभु यीशु मसीह ने मृत्यु को पराजित कर मानवता को नया जीवन दिया है।

2 min read
Apr 05, 2026

बरेली। पुनरुत्थान का संदेश, उम्मीद की लौ और आस्था का सैलाब। ईस्टर के पावन मौके पर रविवार सुबह बरेली का इंग्लिश मेथोडिस्ट चर्च आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। सूरज की पहली किरण के साथ हुई डॉन सर्विस ने यह संदेश दिया कि प्रभु यीशु मसीह ने मृत्यु को पराजित कर मानवता को नया जीवन दिया है।

सुबह-सुबह चर्च परिसर में विशेष डॉन सर्विस (Sunrise Prayer) आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। यह प्रार्थना प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने का जीवंत प्रतीक मानी जाती है। जैसे ही सूरज उगा, चर्च में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण और भी प्रगाढ़ हो गया।

स्तुति गीतों से गूंजा चर्च, हर दिल में जागी श्रद्धा

डॉन सर्विस के बाद आयोजित विशेष ईस्टर आराधना में बच्चे, युवा और वरिष्ठ सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चर्च में गूंजते स्तुति गीतों और भजनों ने माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। गीतों का संचालन राजीव पॉल ने किया, जबकि श्रद्धालु प्रभु की महिमा गाते हुए पुनरुत्थान के संदेश में डूबे नजर आए।

पुनर्जीवन का संदेश, पादरी ने वचन से समझाया ईस्टर का महत्व

चर्च के पादरी शिव चन्द ने अपने संदेश में प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की महत्ता को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ईस्टर केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के जीवन में नई शुरुआत और आशा का प्रतीक है। मसीही जीवन में पुनर्जीवन का यह संदेश हर कठिनाई पर विजय पाने की प्रेरणा देता है।

बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुति ने जीता दिल

ईस्टर के अवसर पर चर्च के बच्चों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे चित्रों और ईस्टर गार्डन के सुंदर प्रतिरूपों के माध्यम से उन्होंने प्रभु की सेवा और पुनरुत्थान के संदेश को जीवंत रूप दिया, जिसे देखकर सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। ईस्टर आराधना के संचालन में प्रतिभा, डार्विन, एस्थर, सौरभ, अभिषेक और अजय का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल और यादगार बनाया।

Also Read
View All
LPG संकट, ब्लैक मार्केटिंग करने वालों की खैर नहीं, टास्क फोर्स अलर्ट, अब सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर मिलेगा ‘छोटू’ सिलिंडर

मेरी मम्मी नू पसंद नइयों तू, सुनंदा शर्मा की स्टार नाइट में बेकाबू भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ी, लाठियां फटकीं, करीब से देखने की होड़

बिथरी की सियासत में बड़ा धमाका, गिरधारी पप्पू की एंट्री तय, चुनाव लड़ने का ऐलान, बदलेंगे समीकरण

बरेली अपर जिला जज तबरेज अहमद व ज्ञानेंद्र त्रिपाठी समेत 50 से ज्यादा न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर, जाने किसे कहां मिली तैनाती

बड़ा बाइपास पर भीषण हादसा: खड़े टैंकर से टकराई बोलेरो, पीछे से बाइक भिड़ी, पांच की मौत, बच्चों समेत तीन घायल

अगली खबर