बरेली

युवक का पेड़ से लटका शव: परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेंगे राज़

आंवला क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय अखिलेश पाल के रूप में हुई, जो दवा लेने के लिए घर से निकला था।

less than 1 minute read
Oct 05, 2024

बरेली।आंवला क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय अखिलेश पाल के रूप में हुई, जो दवा लेने के लिए घर से निकला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि मौके पर मौजूद लोग इसे आत्महत्या का मामला मान रहे हैं।

घर से दवा लेने निकला युवक नहीं लौटा
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी अखिलेश पाल बृहस्पतिवार को सुबह बरेली दवा लेने गए थे। लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे, जिससे परिवार चिंतित हो गया। अखिलेश के भाई सुमित पाल ने उसी रात थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

आखिरी कॉल से खुलासा हुआ स्थान
रात करीब 11 बजे अखिलेश के नंबर से परिवार को 10 सेकेंड की एक ऑडियो क्लिप मिली, जिसमें उसने खुद को आंवला में होने की बात कही। परिजनों ने कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अखिलेश का फोन रिसीव नहीं हुआ।

शव मिलने पर हत्या का शक
शुक्रवार को आंवला में एक पेड़ पर अखिलेश का शव लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही परिजन आंवला पहुंचे। मौके पर मौजूद लोग आत्महत्या की बात कर रहे थे, लेकिन मृतक के भाई सुमित ने इसे हत्या का मामला मानते हुए कहा कि आंवला में उनकी कोई रिश्तेदारी नहीं है और अखिलेश वहां कैसे पहुंचा, इसकी जांच होनी चाहिए।

पोस्टमार्टम के बाद होगी कार्रवाई
अखिलेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और अविवाहित था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आंवला के प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
05 Oct 2024 04:57 pm
Published on:
05 Oct 2024 04:51 pm
Also Read
View All
शुद्ध सरसों के नाम पर बिक रहे मिलावटी तेल, फरीदपुर की तेल फैक्ट्री पर छापा, 22 हजार किलो से ज्यादा तेल जब्त, 31 लाख से अधिक का माल सीज

बरेली के इन बिल्डर्स के अवैध निर्माण पर बीडीए ने लगाई सील, एक कॉलोनी भी जमींदोज, जानें किन-किन पर हुई कार्रवाई

आवास विकास परिषद में खेल, बेटा बना सेटिंग मैनेजर करोड़ों के टेंडर रिटायर पिता की फर्म पर, बरेली से लखनऊ तक खलबली

बजट 2026-27 यूपी के लिए गेमचेंजर… विकास को मिलेगी रॉकेट रफ्तार, हाई स्पीड रेल से पूरे देश की धड़कन बनेगा प्रदेश: डॉ. महेंद्र सिंह

हाईवे पर ढाबे की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा… पुलिस ने मारा छापा, 3 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार

अगली खबर