बरेली

बरेली में डेंगू की दस्तक… डायरिया–मलेरिया के बीच बढ़ा खतरा, दो मरीज ELISA में पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

शहर में पहले से फैले डायरिया, डिहाइड्रेशन और मलेरिया के बीच अब डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में दो मरीजों की एलाइजा जांच पॉजिटिव आने से अलर्ट जारी कर दिया गया है।

2 min read
Apr 06, 2026
Feature image

बरेली। शहर में पहले से फैले डायरिया, डिहाइड्रेशन और मलेरिया के बीच अब डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में दो मरीजों की एलाइजा जांच पॉजिटिव आने से अलर्ट जारी कर दिया गया है। संदिग्ध मरीजों की लगातार जांच कराई जा रही है, जबकि संवेदनशील इलाकों में विशेष अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्रवाई तेज कर दी गई है।

जेल में बंद कैदी, रामनगर में युवती डेंगू की चपेट में

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सेंट्रल जेल में बंद 58 वर्षीय कैदी लंबे समय से बुखार से पीड़ित था। दवा से राहत न मिलने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां रैपिड टेस्ट पॉजिटिव आया। पुष्टि के लिए कराई गई एलाइजा जांच भी पॉजिटिव निकली। इलाज के बाद अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। दूसरा केस रामनगर के कल्याणपुर की 21 वर्षीय युवती का है, जो तेज बुखार से पीड़ित थी। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि जिन क्षेत्रों में मरीज मिल रहे हैं, वहां टीमों को एक्टिव कर दिया गया है और घर-घर सर्वे कराया जा रहा है।

मलेरिया के 9 मरीज, कई इलाकों में बढ़ी संवेदनशीलता

जनवरी से अब तक जिले में मलेरिया के 9 मरीज मिल चुके हैं। पिछले साल के आंकड़ों के आधार पर मझगवां, भमोरा, मीरगंज, रामनगर, शेरगढ़ और फतेहगंज पश्चिमी को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना गया है। इन क्षेत्रों में निगरानी और दवा वितरण पर विशेष फोकस किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक, संवेदनशील इलाकों में इनडोर रेसिडुअल स्प्रेइंग (IRS) कराया जाएगा। साथ ही संदिग्ध मरीजों की रैपिड जांच और पॉजिटिव मामलों में पूरा दवा कोर्स सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके।

आंकड़ों में राहत, लेकिन खतरा बरकरार

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में डेंगू और मलेरिया से जिले में कोई मौत नहीं हुई है। हालांकि आंकड़ों में गिरावट के बावजूद संक्रमण का खतरा पूरी तरह टला नहीं है।

  • 2025: मलेरिया 1,938 | डेंगू 47 | मौत 0
  • 2024: मलेरिया 2,817 | डेंगू 89 | मौत 0
  • 2023: मलेरिया 3,490 | डेंगू 1,079 | मौत 0
  • 2022: मलेरिया 1,806 | डेंगू 473 | मौत 5
  • 2021: मलेरिया 2,362 | डेंगू 595 | मौत 9
  • 2020: मलेरिया 11,868 | डेंगू 8 | मौत 0
Also Read
View All
‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

वार्ड बॉय को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला ‘चूचू’ कानपुर के होटल माय चॉइस से गिरफ्तार, कबूला ये सच

अपराधियों पर डीआईजी का सर्जिकल स्ट्राइक: 98 एनकाउंटर में 175 गिरफ्तार, दो ढेर, 5 करोड़ की संपत्ति कुर्क