बरेली

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पर्यटन और प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह पांच को आएंगे बरेली

बरेली। योगी सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पांच अक्टूबर को बरेली आएंगे। वह रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के हॉल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान वह नवनिर्मित कैंसर संस्थान का लोकार्पण भी करेंगे। जिले के प्रभारी और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी बरेली आएंगे। वह नाथ नगरी कॉरिडोर को लेकर समीक्षा करेंगे। बरेली विकास प्राधिकरण और टूरिज्म, नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

less than 1 minute read
Oct 03, 2023
cm.jpg

विशेष विमान से अलीगढ़ से बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पांच अक्टूबर को बरेली आएंगे। कार्यक्रम आने के बाद से तैयारियां शुरू कर दी गईं है। दोपहर 1.15 बजे वह अलीगढ़ एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा उड़ान भरेंगे। बरेली एयरपोर्ट पर दो बजे पहुंचेंगे। यहां से दो बजकर पांच मिनट पर गाड़ी से रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के हॉल में दो बजकर 20 मिनट पर पहुंचेंगे। बरेली मंडल के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे।

बरेली से लखनऊ के लिए रवाना होंगे डिप्टी सीएम

मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के कैंपस में नवनिर्मित कैंसर संस्थान का लोकार्पण करेंगे। अफसरों से बातचीत करेंगे। तीन बजकर 20 मिनट पर वह वाहन से एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह 3.40 मिनट पर लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बरेली आने का कार्यक्रम जारी होने के बाद से तैयारियां शुरू हो गई है।

Published on:
03 Oct 2023 10:18 pm