8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली में 411 गुम मोबाइल बरामद: आईपीएस अंशिका वर्मा ने असली मालिकों को सौंपे फोन, 82 लाख रुपये की कीमत

Bareilly News: महीनों से मोबाइल फोन वापस मिलने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बरेली पुलिस ने बड़ी राहत दी। सितंबर में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने 411 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए।
less than 1 minute read
Google source verification
Bareilly News

बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपतीं एसपी साउथ अंशिका वर्मा। (फोटो Avnish Pandey)

Bareilly News: महीनों से मोबाइल फोन वापस मिलने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बरेली पुलिस ने बड़ी राहत दी। सितंबर में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने 411 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 82 लाख रुपये है। बरामद मोबाइल फोन पुलिस लाइन में एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने उनके असली मालिकों को सौंपे।

सीईआईआर और सर्विलांस ने खोज निकाले मोबाइल

मोबाइल बरामद करने के लिए पुलिस ने सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल और सर्विलांस की मदद ली। अलग-अलग मामलों में गुम हुए मोबाइल के आईएमईआई नंबर के आधार पर पुलिस ने उनकी निगरानी की और दोबारा नेटवर्क पर सक्रिय होने के बाद उन्हें ट्रेस किया। इसके बाद संबंधित थानों की टीमों ने कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किए।

सुभाषनगर ने सबसे ज्यादा 42 मोबाइल खोजे

मोबाइल बरामद करने में सुभाषनगर पुलिस सबसे आगे रही। टीम ने 42 मोबाइल बरामद किए। बहेड़ी से 29, इज्जतनगर से 28, आंवला से 27 और बारादरी से 23 मोबाइल मिले। कोतवाली से 20, फरीदपुर से 19, मीरगंज और भमोरा से 18-18 तथा हाफिजगंज से 18 मोबाइल बरामद हुए।

नौ महीने में 3506 मोबाइल बरामद

पुलिस के मुताबिक जनवरी से सितंबर 2026 तक जिले में 3506 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ एक लाख 20 हजार रुपये है। सितंबर में बरामद किए गए 411 मोबाइल फोन को उनके मालिकों को सौंपने के लिए पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने लोगों को उनके मोबाइल वापस किए।