जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान के मुताबिक, पुलिस ने रात से ही कांग्रेस नेताओं को रोकना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि रात करीब दो बजे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी को सिरौली स्थित उनके आवास पर रोक दिया गया। इसके अलावा जिया उर रहमान को बरेली स्थित उनके निवास और आलमपुर जाफराबाद के ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू खान सिरोही को उनके आवास पर रोके जाने की बात कही गई है।