बरेली

स्टे ऑर्डर के बावजूद जमीन पर कब्जा, विरोध करने पर महिलाओं से घर में घुसकर मारपीट, डिप्टी सीएम ने कराई एफआईआर

बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव उड़ला जागीर में कोर्ट के स्टे आदेश के बावजूद कुछ दबंगों ने जबरन जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। विरोध करने पर महिलाओं के साथ गाली-गलौज, अश्लील हरकतें और घर में घुसकर मारपीट की गई। मामला एसडीएम कोर्ट में पहले से विचाराधीन है। इस मामले में पीड़िता ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से शिकायत की है।

2 min read
Jun 06, 2025
थाना बिथरी चैनपुर (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव उड़ला जागीर में कोर्ट के स्टे आदेश के बावजूद कुछ दबंगों ने जबरन जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। विरोध करने पर महिलाओं के साथ गाली-गलौज, अश्लील हरकतें और घर में घुसकर मारपीट की गई। मामला एसडीएम कोर्ट में पहले से विचाराधीन है। इस मामले में पीड़िता ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से शिकायत की है।

पीड़िता शमीम पत्नी होशियार खां का आरोप है कि उनकी जमीन को लेकर एसडीएम सदर बरेली की अदालत में मुकदमा चल रहा है। कोर्ट ने 19 मई तक दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने और किसी भी तरह के निर्माण या छेड़छाड़ पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद 15 मई की सुबह करीब 6 बजे गांव के ही हसीन मोहम्मद, बुन्दन, बबुए, पप्पू, बब्लू तांगे वाला और मझले समेत कुछ अज्ञात लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। दबंगों ने बल्ली-फर्रे लगाकर जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया।

स्टे ऑर्डर दिखाते ही बौखला गए आरोपी

जब शमीम और उसकी ननद ने विरोध किया और कोर्ट का स्टे आदेश दिखाया तो आरोपी बौखला गए। उन्होंने गंदी-गंदी गालियां दीं और महिलाओं को पकड़ने दौड़े। आरोप है कि दबंगों ने दोनों महिलाओं से जबरदस्ती की कोशिश की और शमीम के हाथ पर दांत से काट लिया। किसी तरह जान बचाकर वे घर में भागीं तो आरोपी पीछे-पीछे घर में घुस आए और वहां भी लात-घूंसे और थप्पड़ों से पीटा।

जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार

पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उनके कपड़े तक फाड़ दिए। इसी दौरान किसी तरह 112 नंबर पुलिस को फोन किया गया। जैसे ही पुलिस की गाड़ी का सायरन बजा, आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जाते-जाते कह गए कि शिकायत की तो जान से मार देंगे। पीड़िता शमीम ने डिप्टी सीएम से शिकायत की। जिसके बाद बिथरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Also Read
View All
शुद्ध सरसों के नाम पर बिक रहे मिलावटी तेल, फरीदपुर की तेल फैक्ट्री पर छापा, 22 हजार किलो से ज्यादा तेल जब्त, 31 लाख से अधिक का माल सीज

बरेली के इन बिल्डर्स के अवैध निर्माण पर बीडीए ने लगाई सील, एक कॉलोनी भी जमींदोज, जानें किन-किन पर हुई कार्रवाई

आवास विकास परिषद में खेल, बेटा बना सेटिंग मैनेजर करोड़ों के टेंडर रिटायर पिता की फर्म पर, बरेली से लखनऊ तक खलबली

बजट 2026-27 यूपी के लिए गेमचेंजर… विकास को मिलेगी रॉकेट रफ्तार, हाई स्पीड रेल से पूरे देश की धड़कन बनेगा प्रदेश: डॉ. महेंद्र सिंह

हाईवे पर ढाबे की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा… पुलिस ने मारा छापा, 3 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार

अगली खबर