बरेली

डीपीएस स्कूल के हॉस्टल में बगावत, खराब खाने और ‘उत्पीड़न’ के आरोप पर छात्रों का हंगामा, पुलिस बुलानी पड़ी

सीबीगंज स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के हॉस्टल में रविवार रात अचानक हालात बिगड़ गए। उत्पीड़न और घटिया भोजन के आरोप लगाते हुए छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

2 min read
Apr 27, 2026

बरेली। सीबीगंज स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के हॉस्टल में रविवार रात अचानक हालात बिगड़ गए। उत्पीड़न और घटिया भोजन के आरोप लगाते हुए छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक परिसर में हंगामा चलता रहा, जिससे स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में हड़कंप मच गया।

रात में भड़का गुस्सा, 40 से ज्यादा छात्र उतरे मैदान में

जानकारी के मुताबिक, हॉस्टल में रह रहे करीब 40 छात्रों ने एकजुट होकर प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी। छात्रों का आरोप है कि उन्हें लगातार खराब गुणवत्ता का खाना दिया जा रहा है और शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती। यही नहीं, कुछ छात्रों ने उत्पीड़न के भी गंभीर आरोप लगाए।

‘खाना खराब, सुनवाई बंद’—छात्रों का फूटा गुस्सा

छात्रों ने बताया कि कई बार भोजन की गुणवत्ता और अन्य समस्याओं को लेकर शिकायत की गई, लेकिन हर बार अनदेखी हुई। आरोप है कि हॉस्टल के जिम्मेदार लोग न तो छात्रों की समस्या सुनते हैं और न ही सुधार के कोई प्रयास करते हैं।

मोबाइल जब्ती बनी चिंगारी, भड़क उठा विरोध

सूत्रों के अनुसार, पढ़ाई में व्यवधान न पड़े, इस कारण कुछ छात्रों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए थे। इसी मुद्दे ने आग में घी का काम किया और पहले से नाराज छात्र रात में भड़क उठे। देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया।

पुलिस पहुंची, समझाइश के बाद शांत हुए छात्र

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चतुर्वेदी ने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। काफी समझाने के बाद छात्र शांत हुए और अपने कमरों में लौट गए।

सोमवार को वार्ता का आश्वासन, प्रबंधन ने आरोपों से किया इनकार

पुलिस ने छात्रों को सोमवार सुबह स्कूल प्रबंधन से वार्ता कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, स्कूल की वाइस प्रिंसिपल रितु ने उत्पीड़न और खराब भोजन के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि छात्रों को अनुशासन में रखने के लिए कुछ कदम उठाए गए थे, जिससे वे नाराज हो गए।

लिखित शिकायत देने को कहा गया, जांच के बाद होगा फैसला

पुलिस ने छात्रों से कहा है कि वे अपनी समस्याएं लिखित में दें, ताकि स्कूल प्रबंधन के साथ बैठकर उनका समाधान कराया जा सके। फिलहाल मामला शांत है, लेकिन पूरे घटनाक्रम ने स्कूल व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also Read
View All
यूपी के इस जिले में ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, कार बुकिंग कर ले गए थे हत्यारे, पीछे बैठकर मारी गोली, लूट का शक गहराया

पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को बढ़ाने या उन्हें प्रशासक नियुक्त करने का प्रावधान है भी या नहीं? बरेली में क्या बोले DPRO

एडीएम बनकर लाखों की ठगी, नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से वसूले लाखों रुपये, बरेली में बड़ा खुलासा

होमगार्ड परीक्षा में धांधली का बड़ा खुलासा: डबल नाम, एक चेहरा… बायोमेट्रिक ने खोल दी फर्जीवाड़े की पोल, एक गिरफ्तार

कस्टमर केयर के नाम पर साइबर ठगी: महिला के खाते से सवा 5 लाख साफ, APK फाइल खोलते ही फोन हुआ हैक