बरेली

कॉल पर गंदी बातें, मिलने के बहाने बुलाकर हिंदू युवती से छेड़छाड़… फिर दरिंदगी की कोशिश, आरोपी फरार

शहर में एक प्रतिष्ठित मोबाइल कंपनी के शोरूम में काम करने वाली युवती को कई दिनों से फोन पर अश्लील बातें और धमकियां देने वाले युवक ने मिलने के बहाने बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे युवती के भाई और लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।

2 min read
Apr 14, 2026
फोटो सोर्स: एआई

बरेली। शहर में एक प्रतिष्ठित मोबाइल कंपनी के शोरूम में काम करने वाली युवती को कई दिनों से फोन पर अश्लील बातें और धमकियां देने वाले युवक ने मिलने के बहाने बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे युवती के भाई और लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि साहिल उर्फ संजू नाम का युवक पिछले करीब आठ दिनों से लगातार कॉल और मैसेज कर उसे परेशान कर रहा था। शुरू में उसने मदद के बहाने बात की, लेकिन जल्द ही उसका व्यवहार बदल गया और वह मिलने का दबाव बनाने लगा।

नहीं मिली तो जिंदगी बर्बाद कर दूंगा

युवती के मुताबिक आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह मिलने नहीं आई तो उसकी जिंदगी खराब कर देगा। डर के चलते युवती मंगलवार को गांधी उद्यान में उससे मिलने पहुंची। यहां आरोपी ने उसे कैंट चलने को कहा और जबरन ले जाने की कोशिश करते हुए छेड़खानी शुरू कर दी। युवती ने पहले ही अपने भाई को सूचना दे दी थी। मौके पर मौजूद भाई ने आरोपी की हरकतों की रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया और उसकी जमकर पिटाई की गई, लेकिन हंगामे के बीच वह भाग निकला।

मदद के बहाने मिला था नंबर

जांच में सामने आया कि आरोपी को मोबाइल ठीक कराने के लिए युवती का नंबर एक दोस्त ने दिया था। युवती ने मदद के तौर पर बात कर ली, जिसके बाद आरोपी ने लगातार कॉल कर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। युवती अपने भाई और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read
View All
बरेली SSP ने जारी किया चौकी प्रभारियों का रिपोर्ट कार्ड, टॉप-10 को इनाम, फिसड्डियों को चेतावनी

बरेली में पेपर लीक और कॉकरोच पार्टी पर बोले मंत्री भूपेंद्र चौधरी, विकास योजनाओं की समीक्षा कर विपक्ष को घेरा

बरेली के फाइव स्टार होटल से ग्राहकों का सीक्रेट डेटा चोरी,  कर्मचारी फरार, सिस्टम से सबूत भी मिटाए, मैनेजमेंट में खलबली

अतीक अहमद के गुर्गे लाला गद्दी ने की फायरिंग तो बदला नाम; किस मामले में होटल ताज दिल्ली दरबार के मालिक का भाई गिरफ्तार

कौन हैं वो 18 चेहरे जिनकी बरेली पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट, मंत्री के रिश्तेदार और हनुमान दल नेता के हत्यारोपी पर बड़ी कार्रवाई