बरेली

डीएम की मेहनत रंग लाई, सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली यूपी के टॉप-3 में, जाने क्या

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास योजनाओं और सरकारी सेवाओं के आकलन में बरेली जिले ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। फरवरी 2025 में जारी रैंकिंग के मुताबिक, जिले ने विकास कार्यों में प्रदेश में दूसरा और राजस्व कार्यक्रमों में 10वां स्थान प्राप्त किया है।

less than 1 minute read
Mar 10, 2025

बरेली। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास योजनाओं और सरकारी सेवाओं के आकलन में बरेली जिले ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। फरवरी 2025 में जारी रैंकिंग के मुताबिक, जिले ने विकास कार्यों में प्रदेश में दूसरा और राजस्व कार्यक्रमों में 10वां स्थान प्राप्त किया है। संयुक्त रूप से, बरेली को प्रदेशभर में ओवरऑल दूसरा स्थान मिला है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व और अधिकारियों की मेहनत का नतीजा है।

बरेली ने पिछली रैंकिंग से बड़ी छलांग लगाई

जनवरी 2025 में जारी रैंकिंग में बरेली जिला विकास कार्यों में तीसरे, राजस्व कार्यों में 25वें और ओवरऑल 9वें स्थान पर था। लेकिन फरवरी में राजस्व कार्यों में 15 पायदान ऊपर चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंच गया, जबकि विकास कार्यों में भी सुधार कर एक स्थान आगे बढ़कर दूसरा स्थान हासिल किया।

डीएम रविंद्र कुमार के प्रयास से आया बदलाव

डीएम रविंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व और गहन समीक्षा के कारण जिले की कार्यक्षमता में लगातार सुधार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत से बरेली ने यह मुकाम हासिल किया।

अधिकारियों-कर्मचारियों को डीएम ने दी बधाई

इस शानदार उपलब्धि पर डीएम रविंद्र कुमार ने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने निर्देश दिया कि विकास और राजस्व कार्यक्रमों की प्रगति को बनाए रखते हुए आगे भी इसी गति से कार्य किया जाए। बरेली की यह सफलता जिले के प्रशासनिक सुधारों और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को दर्शाती है, जिससे आने वाले समय में और बेहतर परिणामों की उम्मीद की जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर