बरेली

बरेली में बुलट सवार डाक्टर की हादसे में मौत, मुरादाबाद में तैनात थे अमन शर्मा

शाहजहांपुर से मुरादाबाद जा रहे एक डॉक्टर की शंखा पुल के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह मुरादाबाद के एक अस्पताल में डॉक्टर थे।

less than 1 minute read
May 13, 2024
जानकारी देते मृतक के परिवार वाले

बरेली। शाहजहांपुर से मुरादाबाद जा रहे एक डॉक्टर की शंखा पुल के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह मुरादाबाद के एक अस्पताल में डॉक्टर थे। उनकी मौत से परिजनों में दुख की लहर छा गई। उनकी मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बाइक पर सवार थे डॉ. अमन
शाहजहांपुर के पुवायां रतनकूंडा के रहने वाले डॉक्टर अमन कुमार शर्मा (28) पुत्र सुरेश कुमार शर्मा मुरादाबाद के एक अस्पताल में डॉक्टर थे। शाहजहांपुर अपने घर से वह मुरादाबाद ड्यूटी के लिए कहकर निकले थे। इस दौरान डॉ. अमन कुमार शर्मा की बुलट को बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शंखा पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घर में मचा कोहराम, बरेली में कराया पोस्टमार्टम्
डॉ. अमन के पास मिली आईडी से उनकी पहचान की गई। इसके बाद उनके अस्पताल वालों को सूचना भेजी गई। वहां से उनके घरवालों के नंबर पुलिस को मिले। जिस पर उनके परिवार वालों को हादसे के बारे में बताया गया। डाक्टर बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों में दुख की लहर छा गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में अब डाक्टर की बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन को तलाश रही है। हाइवे और उसके आस पास सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं।

Published on:
13 May 2024 05:34 pm
Also Read
View All
यूपी में 10वीं पास हो तो पढ़िए ज़रूर, पोस्ट ऑफिस ने खोल दिया नौकरियों का खजाना, बिना परीक्षा 28,740 सरकारी भर्तियां

बरेली हिंसा का आरोपी चूरन गैंग का खुलेआम ऐलान, “मेरा गुरूर सलामत रहे”, पुलिस बेबस, दबंग रील से दे रहे कानून को खुली चुनौती

सुपरफास्ट का दर्जा छीना, अब मेल-एक्सप्रेस बनेंगी गाड़ियां, कोहरा बना आफत, ट्रेन-बसें दोनों बेहाल

दो महीने पहले आईवीआरआई कर्मी से की थी लव मैरिज, फिर कर दी गला दबाकर हत्या, इस ज़िद पर अड़ी थी पत्नी, सास ससुर समेत आरोपी गिरफ्तार

योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने अविमुक्तेश्वरानंद पर बोला हमला, हम उन्हें शंकराचार्य नहीं मानते, गोकशी पर बड़ा बयान

अगली खबर