बरेली

शिकायत से बौखलाए कैब ड्राइवर ने वाट्सएप ग्रुप में महिला का फोन नंबर भेज बता दिया ‘कॉल गर्ल’

पुलिस ने कोतवाली में ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Sep 2019, 3:57 PM IST
Feature image

बरेली। अपनी शिकायत से बौखलाए कैब ड्राइवर ने शिकायत करने वाली महिला का मोबाइल नंबर वाट्सएप ग्रुप पर डाल कर उसे कॉल गर्ल बता दिया। महिला के पास तमाम फोन आने लगे और लोग उससे अश्लील बातें करने लगे तो महिला ने अपना फोन नंबर बदल लिया। इस मामले की शिकायत पुलिस की गई है। पुलिस ने कोतवाली में ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मॉल जाने के लिए बुक की थी कैब
सिटी स्टेशन के पास की रहने वाली एक महिला अपने बच्चों के साथ मॉल गई थी जिसके लिए उसने कैब बुक की थी। महिला कैब से अपने दो बच्चों के साथ मॉल पहुंची। मॉल के पहले ही ड्राइवर फहीम अख्तर रज़ा ने महिला को उतरने के लिए कहा इस पर महिला ने मॉल के अंदर छोड़ने की बात कही लेकिन ड्राइवर नहीं माना और उसे बाहर ही छोड़ कर चला गया। इसकी शिकायत महिला ने कैब की एप पर कर दी।

मुकदमा हुआ दर्ज
एप पर शिकायत करने के कुछ देर बाद ही महिला के मोबाइल पर तमाम फोन आना शुरू हो गए लोग उसका नाम पूछने लगे और अश्लील बातें करने लगे। एक लड़के ने बताया कि उसे नंबर वाट्सएप ग्रुप से मिला है। इस पर महिला को अपना मोबाइल नंबर बदलना पड़ा। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस से की तो पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कर लिया है।

Updated on:
7 Sep 2019, 3:57 PM IST
Published on: