बरेली

बिथरी में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, आरोपी होमगार्ड देवर गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश तेज

बिथरी चैनपुर के ग्राम नवदिया हरकिशन में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का रक्तरंजित बांका भी बरामद कर लिया गया।

less than 1 minute read
Jun 04, 2025
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। बिथरी चैनपुर के ग्राम नवदिया हरकिशन में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का रक्तरंजित बांका भी बरामद कर लिया गया।

बिथरी इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रामपाल पुत्र रामभरोसे निवासी नवदिया हरकिशन को पुरनापुर कट स्थित मंदिर के पास एक पेड़ की आड़ से धर दबोचा। पूछताछ में रामपाल ने कबूल किया कि उसने ही गांव की 58 वर्षीय महिला हरप्यारी पत्नी रामकुमार की हत्या की थी।

जमीन के विवाद में ही थी हरप्यारी की हत्या

हत्या के पीछे सामने आया कारण वर्षों पुराना भूमि विवाद है, जो वादी अरविंद कुमार (मृतका का बेटा) और रामपाल के बीच लंबे समय तक चला। कोर्ट से मामला निस्तारित होने के बावजूद रामपाल के मन में रंजिश बाकी थी। उसने हरप्यारी को विवाद की जड़ मानते हुए 17 मई को हत्या कर दी थी। हत्या के बाद बांका को नौगवां हर्षासहाय पट्टी गांव में नहर किनारे पुलिया के पास एक पेड़ में छिपा दिया गया था। पुलिस ने बताया कि रामपाल पर पूर्व में भी हत्या का मामला दर्ज है। वर्ष 2002 में उस पर थाना बिथरी चैनपुर में धारा 302 व 201 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

अन्य आरोपियों की तलाश तेज

बिथरी चैनपुर पुलिस ने अब आरोपी रामपाल के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य नामजद आरोपी राहुल और प्रियांशु की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार के साथ उपनिरीक्षक रणधीर सिंह, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और कांस्टेबल राहुल शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Also Read
View All
शुद्ध सरसों के नाम पर बिक रहे मिलावटी तेल, फरीदपुर की तेल फैक्ट्री पर छापा, 22 हजार किलो से ज्यादा तेल जब्त, 31 लाख से अधिक का माल सीज

बरेली के इन बिल्डर्स के अवैध निर्माण पर बीडीए ने लगाई सील, एक कॉलोनी भी जमींदोज, जानें किन-किन पर हुई कार्रवाई

आवास विकास परिषद में खेल, बेटा बना सेटिंग मैनेजर करोड़ों के टेंडर रिटायर पिता की फर्म पर, बरेली से लखनऊ तक खलबली

बजट 2026-27 यूपी के लिए गेमचेंजर… विकास को मिलेगी रॉकेट रफ्तार, हाई स्पीड रेल से पूरे देश की धड़कन बनेगा प्रदेश: डॉ. महेंद्र सिंह

हाईवे पर ढाबे की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा… पुलिस ने मारा छापा, 3 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार

अगली खबर