बरेली

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय साहनी ने संभाला बरेली रेंज के आईजी का चार्ज

बरेली रेंज के नवागत पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अजय कुमार साहनी ने बुधवार रात औपचारिक रूप से चार्ज संभाल लिया। उनके बरेली पहुंचने पर एसएसपी अनुराग आर्य समेत पुलिस विभाग के तमाम अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

less than 1 minute read
May 08, 2025

बरेली। बरेली रेंज के नवागत पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अजय कुमार साहनी ने बुधवार रात औपचारिक रूप से चार्ज संभाल लिया। उनके बरेली पहुंचने पर एसएसपी अनुराग आर्य समेत पुलिस विभाग के तमाम अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा और एसपी ट्रैफिक अकमल खां भी मौजूद रहे।

डॉ. राकेश कुमार सिंह के 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने के बाद बरेली रेंज का चार्ज अस्थायी रूप से एसएसपी अनुराग आर्य को सौंपा गया था। पांच दिन बाद शासन ने सहारनपुर रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी को बरेली रेंज का नया आईजी नियुक्त किया।

अजय कुमार साहनी 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में जाना जाता है। एक प्रतिष्ठित मैगजीन के सर्वे में उन्हें देश के शीर्ष 50 आईपीएस अधिकारियों में शामिल किया गया है। उनकी तैनाती को लेकर बरेली रेंज के चारों जिलों—बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर—में अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

पीआरओ संजय कुमार सिंह के मुताबिक, नए आईजी के आने से कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Published on:
08 May 2025 11:33 am
Also Read
View All
450 करोड़ के बरेली-पीलीभीत-सितारगंज हाईवे निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, जुलाई तक शुरू होगा आवागमन, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा मार्ग

22 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में हुई स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) की मुख्य परीक्षा, 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी हुए शामिल

गोल्ड इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, ब्याज का लालच देकर 25 लोगों का सोना हड़पा, FIR दर्ज

परीक्षा के पहले दिन ही फजीहत, बरेली कॉलेज में मोबाइल से नकल करते पकड़ी गई छात्रा, विश्वविद्यालय को भेजी रिपोर्ट

डा. प्रवीण तोगड़िया बोले, बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा भारत की जिम्मेदारी, युनुस को तिहाड़ भेजो

अगली खबर