27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या… श्मशान घाट में शव फेंककर भागा पति, हिरासत में

भुता थाना क्षेत्र में मंजू देवी की उसके पति भीमसेन ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने सबूत छिपाने के लिए शव को गांव की श्मशान भूमि में फेंक दिया।
2 min read
Google source verification

बरेली। भुता थाना क्षेत्र में मंजू देवी की उसके पति भीमसेन ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने सबूत छिपाने के लिए शव को गांव की श्मशान भूमि में फेंक दिया। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण श्मशान की ओर से गुजरे तो महिला का शव देखकर दंग रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

मंगलवार तड़के गांव के कुछ लोग श्मशान भूमि की ओर जा रहे थे। तभी उनकी नजर एक महिला के शव पर पड़ी। शव देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भुता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

शक के चलते पत्नी को बना दिया मौत का शिकार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांव रावलकलां निवासी भीमसेन की पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उसने पीलीभीत जिले के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय मंजू देवी से शादी की थी। बताया जा रहा है कि भीमसेन को पत्नी के चरित्र पर शक रहता था। वह अक्सर मंजू पर किसी युवक से संबंध होने का आरोप लगाता था। इसी शक के चलते दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। सोमवार रात भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। आरोप है कि गुस्से में आकर भीमसेन ने मंजू को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट इतनी ज्यादा हुई कि मंजू की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद शव श्मशान में फेंक आया आरोपी

पत्नी की मौत के बाद आरोपी घबरा गया। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए उसने देर रात ही मंजू के शव को गांव की श्मशान भूमि में ले जाकर फेंक दिया और घर लौट आया। सुबह जब ग्रामीणों ने शव देखा तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मंजू के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला को बेरहमी से पीटा गया था।

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति भीमसेन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस वारदात के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि शक के कारण एक महिला की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग