बरेली

एफआईआर में गड़बड़ी और जांच में ढिलाई पर एसएसपी का बड़ा एक्शन, दो दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में लापरवाही बरतने पर अनुराग आर्य ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने दो दरोगा और एक मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया है।

less than 1 minute read
Apr 27, 2026

बरेली। दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में लापरवाही बरतने पर अनुराग आर्य ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने दो दरोगा और एक मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया है। इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने पीड़िता की शिकायत में सही धाराएं नहीं लगाईं और विवेचना के दौरान मनमानी की।

धाराओं में हेरफेर और जांच में ढिलाई का आरोप

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक रत्नेश कुमार, उपनिरीक्षक सचिन चौधरी और मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार शामिल हैं। जांच में सामने आया कि मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार, जो उस समय एफआईआर लेखक थे, उन्होंने दुष्कर्म से जुड़े गंभीर आरोप होने के बावजूद उचित धाराएं नहीं लगाईं। वहीं विवेचक रहे दरोगा रत्नेश कुमार और सचिन चौधरी ने भी मामले की जांच में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की और आवश्यक धाराओं को शामिल करने में लापरवाही बरती। यह पूरा मामला आठ दिसंबर 2023 को थाना सीबीगंज में दर्ज एक शिकायत से जुड़ा है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे छोड़ दिया। इस शिकायत के आधार पर एफआईआर तो दर्ज की गई, लेकिन प्रारंभिक कार्रवाई में ही गंभीर खामियां सामने आ गईं।

जांच में खुली पोल, तुरंत हुआ एक्शन

एसएसपी द्वारा कराई गई जांच में पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया और कानूनी प्रक्रिया में लापरवाही बरती गई। इसके बाद अनुराग आर्य ने बिना देर किए तीनों को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर और कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

Also Read
View All
शॉर्ट सर्किट से कम्पीटेन्ट प्राइड अपार्टमेंट में भड़की आग, चार गाड़ियां जलकर खाक, ग्राउंड फ्लोर पर मची अफरा-तफरी

डीपीएस स्कूल के हॉस्टल में बगावत, खराब खाने और ‘उत्पीड़न’ के आरोप पर छात्रों का हंगामा, पुलिस बुलानी पड़ी

यूपी के इस जिले में ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, कार बुकिंग कर ले गए थे हत्यारे, पीछे बैठकर मारी गोली, लूट का शक गहराया

पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को बढ़ाने या उन्हें प्रशासक नियुक्त करने का प्रावधान है भी या नहीं? बरेली में क्या बोले DPRO

एडीएम बनकर लाखों की ठगी, नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से वसूले लाखों रुपये, बरेली में बड़ा खुलासा